विज्ञापन
This Article is From Mar 10, 2018

दिल्ली : अस्पताल में महिला की मौत के बाद उसके साथी के फरार होने पर मारपीट

महिला के परिजनों ने अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ पर आरोप लगाया कि उन्होंने महिला के साथ घायल हुए उसके साथी को भगा दिया

दिल्ली : अस्पताल में महिला की मौत के बाद उसके साथी के फरार होने पर मारपीट
दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के साथ मारपीट की गई.
नई दिल्ली: दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल में एक बार फिर हंगामा हुआ. एक मरीज के परिजनों ने अस्पताल के नर्सिंग स्टॉफ से मारपीट की जिसके बाद नर्सिंग स्टाफ ने काम ठप कर दिया है. मरीज महिला की मौत होने के बाद उसके साथी के फरार होने पर यह वारदात की गई.

दरअसल कुछ दिन पहले LNJP अस्पताल में एक महिला और एक अन्य व्यक्ति एक्सीडेंट के बाद एडमिट हुए थे. दोनों का एक्सीडेंट आगरा जाते समय हुआ था. पहले दोनों को आगरा के पास किसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया और बाद में उन्हें LNJP में रेफर कर दिया गया. महिला की हालत नाजुक थी, उसकी आज मौत हो गई. महिला की मौत के बाद उसके परिजनों ने अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ के साथ मारपीट की.

VIDEO : पिटाई के विरोध में हड़ताल

बताया जाता है कि महिला जिस शख्स के साथ आगरा गई थी, वह पहले से शादीशुदा था. महिला भी तलाकशुदा थी. दोनों घर वालों को बिना बताए आगरा घूमने गए थे. आज महिला की मौत के बाद उसकी साथी शख्स अस्पताल से फरार हो गया. महिला के परिजनों ने अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ पर आरोप लगाया कि उन्होंने उसे भगाया है. इसी बात पर हंगामा हुआ.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com