विज्ञापन
This Article is From Aug 11, 2018

Weather Report: जानिए दिल्ली-NCR में रविवार को कैसा रहेगा मौसम...

मौसम विभाग ने रविवार को दिल्ली और उसके आसपास के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया है.

Weather Report: जानिए दिल्ली-NCR में रविवार को कैसा रहेगा मौसम...
प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली: मौसम विभाग ने रविवार को दिल्ली और उसके आसपास के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया है. दिल्ली में शनिवार को उमसभरा दिन रहा और तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है. मौसम विभाग के अनुसार आर्द्रता का स्तर 97 प्रतिशत और 63 प्रतिशत के बीच रहा. न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस सीजन में सामान्य से एक डिग्री अधिक था.

यह भी पढ़ें : मौसम की मार! दिल्‍ली में सब्ज़ियां आखिर क्‍यों है इतनी महंगी

मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है. विभाग के एक अधिकारी ने कहा, 'कल आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. दिल्ली में हल्की बारिश होने की संभावना है.' सफदरजंग वेधशाला में रात भर 45.4 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि पालम वेधशाला में 0.6 मिमी बारिश दर्ज की गई.     लोधी रोड, रिज और आया नगर क्षेत्रों में क्रमश: 38 मिमी, 2.6 मिमी और 1.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई.

जानें देश के इन इलाकों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज


12 अगस्त का मौसम पूर्वानुमान
भारी बारिश: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, जम्मू और कश्मीर, मध्य प्रदेश, बिहार, बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, अंडमान-निकोबार, असम, मेघालय.

13 अगस्त का  मौसम पूर्वानुमान
भारी बारिश: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, अंडमान निकोबार, कर्नाटक और केरल.

14 अगस्त के लिये मौसम पूर्वानुमान
भारी बारिश: ओडिशा, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, गोवा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु

VIDEO : बरसात आते ही सब्जियों के दाम आसमान पर पहुंचे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi-NCR Weather Report, Weather Alert, Weather Report, Weather Report Of Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com