विज्ञापन
This Article is From Jul 03, 2019

दिल्ली-एनसीआर को मिल सकती है गर्मी से राहत, अगले 48 घंटों में हल्की बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विभाग ने बुधवार को बताया कि दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में अगले 48 घंटों में हल्की बारिश होने की संभावना है.

दिल्ली-एनसीआर को मिल सकती है गर्मी से राहत, अगले 48 घंटों में हल्की बारिश की संभावना
तस्वीर: प्रतीकात्मक
नई दिल्ली:

भारतीय मौसम विभाग ने बुधवार को बताया कि दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में अगले 48 घंटों में हल्की बारिश होने की संभावना है. इससे मौसम की स्थिति दक्षिण-पश्चिमी मानसून के अनुकूल हो जाएगी. दिल्ली और एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में बुधवार सुबह से छाए बादलों की वजह से मंगलवार की तुलना में कम से कम दो डिग्री सेल्सियस कम तापमान दर्ज किया गया.  भारतीय मौसम विभाग के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में मानसून आने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो चुकी हैं. 

बीजेपी विधायक मर्डर केस: स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने मुख्तार अंसारी समेत सभी आरोपियों को बरी किया

उन्होंने बताया कि हवा की दिशा पश्चिम से पूर्व की ओर बदल चुकी है. इससे अब इस पूरे क्षेत्र में अगले 48 घंटों में हल्की बारिश की संभावना बन गई है. मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की ओर से नम हवाएं बढ़ गई हैं जिससे पर्यावरण में नमी बढ़ी है. इससे गुरुवार से एक या दो बार गर्जना के साथ हल्की बारिश हो सकती है.  निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट ने आईएएनएस को बताया कि 5 और 6 जुलाई को गरज बढ़ने की संभावना है. स्काईमेट के प्रमुख मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत ने बताया कि मानसून की वास्तविक शुरुआत 6 जुलाई से होने की संभावना है. 

BJP सांसद ने लगाए 'भारत मां की जय' के नारे तो लोकसभा स्पीकर बोले- ये सदन है, नारेबाजी ठीक नहीं, अपनी बात कहिए

भारतीय मौसम विभाग की ओर से बुधवार को जारी एक बुलेटिन में बताया गया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून पूर्वी राज्यस्थान के कुछ हिस्सों समेत मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्से, छत्तीसगढ़ के शेष बचे हिस्से, उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों के अलावा उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों के साथ ही कुछ अन्य हिस्सों में आगे बढ़ा है.  इसी तरह से हिमाचल प्रदेश व जम्मू एवं कश्मीर के कुछ हिस्सों में यह बढ़ा है. सामान्य तौर पर मानसून 29 जून को दिल्ली से टकराता है मगर इस बार इसमें एक सप्ताह की देरी हुई है. 

इनपुट- IANS
 

Video: मुंबई में बारिश थमी, मुसीबत बरकरार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monsoon Update, Delhi NCR Weather Report, NCR Weather Report
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com