विज्ञापन

दिल्ली से गुरुग्राम तक भारी ट्रैफिक जाम, NCR में पानी में रेंगती गाड़ियों के 5 Video

Delhi-NCR Traffic Jam: दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश के बाद ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है. नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम तक कई जगहों पर गाड़ियां रेंगती हुई नजर आईं.

दिल्ली-NCR, गुरुग्राम में बारिश के बाद ट्रैफिक जाम
  • दिल्ली-NCR में सुबह से हो रही भारी बारिश के बाद लंबा ट्रैफिक जाम देखा गया.
  • दिल्ली को नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम से जोड़ने वाले मार्गों पर यातायात प्रभावित रहा.
  • दिल्ली में सुबह से ही रही झमाझम बारिश की वजह से कई इलाकों में 3 से 4 फीट तक पानी भर गया.
नई दिल्ली:

दिल्ली-NCR में मंगलवार को सुबह से ही झमाझम बारिश हुई, जिससे दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में ट्रैफिक जाम देखा गया. दिल्ली में कनॉट प्लेस, आरके पुरम, आईटीओ, एम्स, संगम विहार समेत कई इलाकों में बारिश से जलभराव हो गया. यहां 3 से 4 फीट तक पानी भर गया. दिल्ली को गुरुग्राम से जोड़ने वाले NH-48 पर भारी ट्रैफिक जाम हो गया. वहीं सड़कों पर पानी भरा होने की वजह से भी गाड़ियां रेंगती नजर आई. दिल्ली को नोएडा से जोड़ने वाले मार्गों पर भी इसी तरह की स्थिति देखी गई. मौसम विभाग ने 25 अगस्त को दिनभर दिल्ली-NCR में अच्छी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. 

दिल्ली में यहां सबसे ज्यादा बारिश

दिल्ली में मंगलवार को  आईटीओ, लुटियंस दिल्ली , मेहरौली-बदरपुर रोड, कनॉट प्लेस, मथुरा रोड पर घुटनों तक पानी भर गया. संगम विहार और गाजीपुर जैसे इलाकों में जलभराव की स्थिति सबसे गंभीर देखी गई. 

सुबह 8 से 11 बजे के पीक ऑवर्स के दौरान दफ्तरों के लिए निकले लोग घंटों तक रास्तों में फंसे रहे. नोएडा से दिल्ली और गाजियाबाद से दिल्ली को जोड़ने वाले सभी मार्गों पर सुबह के वक्त जाम की स्थिति रही. 

नोएडा-गाजियाबाद में भी ट्रैफिक जाम 

नोएडा एक्सप्रेसवे, सेक्टर-16, सेक्टर-39, सेक्टर-95 और गाजियाबाद के एनएच-9 के साथ-साथ इंदिरापुरम की सड़कों पर पानी जमा होने के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं.

सड़कों पर गाड़ियां बंद होने से कई किलोमीटर लंबा ट्रैफिक स्नार्ल देखा गया. सुबह-सुबह ऑफिस जाने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा. वहीं सुबह से बारिश के बाद कंपनियों की तरफ से वर्क फ्रॉम होम का आदेश भी जारी किया गया है. 

दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर के लिए 25 अगस्त को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं अगले 2 से 3 घंटों तक लगातार भारी बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने की चेतावनी दी गई है. 

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवायजरी जारी कर लोगों को बिना जरूरी काम के घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है, वहीं गुरुग्राम प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए पहले ही आज ऑफिसों में वर्क फ्रॉम होम देने की गाइडलाइन जारी की थी. 

ये भी पढ़ेंः दिल्ली-NCR में अभी कितने दिन बारिश? नोएडा, गुरुग्राम में भी छाया मॉनसून, 20 राज्यों में IMD अलर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi-NCR Traffic Jam, Delhi-NCR Traffic Jam In Rain, Noida Traffic Jam, Gurugram Traffic Jam, Ghaziabad Traffic News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com