विज्ञापन

पहली तेज बारिश में 'दरिया' बनी दिल्ली, संगम विहार में डूबी बाइकें, नोएडा का भी बुरा हाल, VIDEO

Delhi NCR Rain: बारिश की वजह से दिल्ली-एनसीआर की रफ्तार पर एक बार फिर से ब्रेक लग गया है. सड़क पर लंबा जाम देखा जा रहा है, जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. जगह-जगह पानी भर गया है.

Delhi Weather: दिल्ली एनसीआर में तेज बारिश से सड़कों पर लगा जाम.
  • दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से कई इलाकों में गंभीर ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो गई है
  • शंकर विहार इलाके में तेज बारिश से वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है और लंबा ट्रैफिक जाम लगा हुआ है
  • जनपथ और भारत मंडपम के आसपास सड़कों पर पानी भर जाने से वाहनों का निकलना मुश्किल हो रहा है
नई दिल्ली:

Rain in Delhi: दिल्ली-एनसीआर में हो रही झमाझम बारिश की वजह से संगम विहार से नोएडा तक सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं. जगह-जगह इतना पानी भर गया है कि वाहन पानी में आधे से ज्यादा डूब गए हैं. वहीं कई जगहों पर ट्रैफिक जाम लग गया है. साउथ दिल्ली के संगम विहार का हाल तो इतना खराब हो गया है कि वाहन पानी में लगभग डूब ग हैं. लोगों को सड़क के गंदे पानी में होकर गुजरना पड़ रहा है. 

दिल्ली के संगम विहार में बारिश से भरा पानी

नोएडा में बारिश के पानी में फंसे वाहन

नोएडा में भी कुछ ही देर हुई बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी. शहर के कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव हो गया, जिससे वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. कई स्थानों पर पानी इतना अधिक भर गया कि वाहन बीच सड़क में ही बंद हो गए और लंबा जाम लग गया.

नोएडा की सड़कें बारिश से बनी दरिया

नोएडा की सड़कें बारिश से बनी दरिया

शहर के सेक्टर-100 में बौड़ा महादेव मंदिर के पास, सेक्टर-99, सेक्टर-37 अंडरपास, बोटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के आसपास, सर्फाबाद, बरौला, सेक्टर-62 समेत कई अन्य क्षेत्रों में सड़कें पानी से लबालब नजर आईं. कई कॉलोनियों और गांवों में भी जलभराव की स्थिति देखने को मिली, जिससे लोगों की आवाजाही प्रभावित रही.
 

Latest and Breaking News on NDTV

दिल्ली के शंकर विहार इलाके का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सड़क पर रेंगते हुए वाहनों का हुजूम देखा जा सकता है. तेज बारिश की वजह से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है. सड़क पर लंबा जाम लगा हुआ है. वाहन धीरे-धीरे आगे बड़ रहे हैं. 

 बुराड़ी क्षेत्र की मुख्य सड़क पर भी पानी भरा हुआ है. सड़क दिखाई नहीं दे रही है. पानी की वजह से सड़क पर जगह-जगह दोपहिया वाहन बंद हो रहे हैं.  महिलाओं बुजुर्गों छोटे बच्चों को भी सड़क को पार करना मुश्किल हो रहा है. सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे की वजह से काफी ज्यादा जल भराव हो गया है. 

Latest and Breaking News on NDTV

लगातार हो रही तेज बारिश की वजह से दिल्ली के जनपथ में सड़क पर पानी भर गया है, जिसकी वजह से वाहनों का निकलना मुश्किल हो रहा है. वाहन पानी में फंस रहे हैं.भारत मंडपम के आसपास भी पानी भरा हुआ है.

Latest and Breaking News on NDTV

बाराखंबा रोड के पास भी हाल कुछ ऐसा ही है. सड़क पर पानी भरा होने की वजह से वाहनों की रफ्तार थम सी गई है. जाम जैसा हालात पैदा हो गए हैं.

ये भी पढ़ें-दिल्ली में 3 घंटे का रेड अलर्ट, यूपी, हरियाणा-पंजाब में भी भारी बारिश, जानें 1 हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi NCR Rain, Delhi NCR Rain Latest News, Delhi Ncr Traffic, Delhi NCR Traffic Advisory, Weather Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com