कांग्रेस के विरोध के कारण बंद स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट दिल्ली मेट्रो ने फिर से खोल दिए. DMRC ने सोमवार को बताया कि दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट गेट फिर से खोल दिए गए हैं. कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से पहले छह स्टेशनों पर सुरक्षा पाबंदियां लगाई गई थीं.
सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पटेल चौक, जनपथ, राजीव चौक, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और बाराखंभा रोड पर एंट्री और एग्जिट गेट सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहे. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने पहले कहा था कि पाबंदी के समय सभी प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.
एक सर्विस अपडेट में, उसने कहा कि सभी मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट गेट अब खुल गए हैं और इंटरचेंज की सुविधा भी काम करती रहेगी. ये पाबंदियां कांग्रेस द्वारा चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ घोषित विरोध प्रदर्शन से पहले लगाई गई थी.
Service Update Entry and exit gates of all Metro Stations of the Delhi Metro network are now open. The interchange facility at all the concerned Metro stations is also available.
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) October 12, 2026
इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट की तरफ मार्च
इंडिया गठबंधन की ओर से राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी समेत कई विपक्षी नेता ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विरोध मार्च निकाला है. ये मार्च बाराखंबा रोड से सुप्रीम कोर्ट तक जाएगी. हालांकि अदालत ने कहा है कि सिर्फ 10 नेता ही सुप्रीम कोर्ट परिसर में दाखिल हो सकेंगे और काउंटर पर याचिका दाखिल कर सकेंगे.
इस बीच कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी सुप्रीम कोर्ट याचिका दाखिल करने वाले काउंटर पर पहले ही पहुंचे चुके हैं. याचिका दाखिल हो चुकी है. इसमें राहुल गांधी को लीड पिटिशनर बनाया गया है. इस याचिका में प्रतिवादी मुख्य चुनाव आयुक्त को बनाया गया है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में दीवाली तक डटे रहेंगे अर्धसैनिक बलों के 20 हजार जवान, प्रदर्शनों के बीच सरकार का फैसला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं