विज्ञापन
This Article is From Jan 20, 2018

दिल्ली: चलती ट्रेन के आगे कूद गया बुजुर्ग, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

दिल्ली मेट्रो के एक स्टेशन पर 67 वर्षीय एक व्यक्ति ने एक चलती ट्रेन के आगे कूदकर कथित तौर पर आज आत्महत्या कर ली.

दिल्ली: चलती ट्रेन के आगे कूद गया बुजुर्ग, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
दिल्ली मेट्रो (फाइल फोटो)
  • चलती ट्रेन के आगे कूद गया बुजुर्ग
  • अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
  • द्वारका सेक्टर-12 स्टेशन पर हुई घटना
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो के एक स्टेशन पर 67 वर्षीय एक व्यक्ति ने एक चलती ट्रेन के आगे कूदकर कथित तौर पर आज आत्महत्या कर ली. अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुबह आठ बजे द्वारका सेक्टर-12 स्टेशन पर हुई, जब दीपक चोपड़ा नाम का व्यक्ति ट्रेन के आगे कूद गया.

यह भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर शख्स ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा था चौंकाने वाला राज

द्वारका निवासी चोपड़ा को अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसके सिर में गंभीर चोट आई थी. हालांकि, बाद में उसने दम तोड़ दिया. अधिकारियों ने बताया कि स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही कुछ मिनट के लिये बाधित रही. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और इस बात का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किन वजहों से उसने इस तरह का कदम उठाया.

VIDEO:  परीक्षा में नकल करती पकड़ी गई छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी 
ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने का मामला पहली बार नहीं हुआ है. इससे पहले भी इसी महाने खबर आई थी कि अपनी पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान और हताश एक वरिष्ठ नागरिक ने दिल्ली मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com