बीआरटी कॉरिडोर...
नई दिल्ली:
दिल्ली सरकार बीआरटी कॉरिडोर बनाने के लिए नए सड़क मार्गों की पहचान करेगी. शीला दीक्षित सरकार द्वारा बनाए गए बीआरटी कॉरिडोर को उनके 'खराब डिजाइन' के कारण खत्म कर दिया गया था जिसके महीनों बाद सरकार ने यह कदम उठाया है. दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग को इसका विस्तृत अध्ययन कराने के लिए कहा गया है कि कहां पर ये बस रैपिड ट्रांजिट (बीआरटी) कॉरिडोर बनाये जा सकते हैं.
अरविंद केजरीवाल ने वर्ष 2008 में 180 करोड़ रपये की लागत से बनाए गए मूलचंद-अंबेडकर नगर बीआरटी कॉरिडोर को समाप्त कर दिया था. उन्होंने कहा था कि इसे बगैर उचित योजना के बनाया गया लेकिन उन्होंने स्वीकार किया था कि ऐसे कॉरिडोर बनाने का विचार बुरा नहीं है.
एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा, 'योजना के अनुसार परिवहन विभाग ऐसे सड़क मार्गों की पहचान करेगा जहां बीआरटी कॉरिडोर बनाये जा सकते हैं. नये बीआरटी कॉरिडोर उचित योजना के साथ ही बनाये जाएंगे ताकि ऐसे निर्माण से यातायात जाम की समस्या ना हो जैसा कि हमने पहले के बीआरटी कॉरिडोर के मामले में देखा था.' अधिकारी ने कहा कि परिवहन आयुक्त जब इस प्रस्ताव को पास कर देंगे तो इसे मंजूरी के लिए सरकार के उच्च अधिकारियों के पास भेजा जाएगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
अरविंद केजरीवाल, बीआरटी, दिल्ली सरकार, BRT, Arvind Kejriwal, Delhi Government