विज्ञापन

दिल्ली में माचिस को लेकर खूनी झड़प, चाकूबाजी में एक की मौत- हिरासत में तीन आरोपी

दिल्ली के केशवपुरम में माचिस की डिब्बी को लेकर विवाद खूनी झड़प में बदल गया. चाकूबाजी में 30 साल के भवानी की मौत हो गई और 32 साल के आशा राम घायल हो गए.

दिल्ली में माचिस को लेकर खूनी झड़प, चाकूबाजी में एक की मौत- हिरासत में तीन आरोपी
मामूली विवाद के बाद हुई खूनी झड़प (Representative Image)
  • दिल्ली के कन्हैया नगर इलाके में माचिस की डिब्बी को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी.
  • विवाद बढ़ने पर चाकूबाजी हुई, जिसमें भवानी की मौत और आशा राम घायल हुए.
  • पुलिस ने हत्या और हत्या की कोशिश की FIR दर्ज कर 3 लोगों को हिरासत में लिया है.
नई दिल्ली:

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में माचिस पर शुरू हुई बात पर कहासुनी शुरू हुई और फिर यह बड़े विवाद में तब्दील हो गई. मामला इतना बढ़ा कि खूनी झड़प में बदल गया. मामला केशवपुरम के कन्हैया नगर इलाके का है.  कन्हैया नगर इलाके में माचिस की डिब्बी को लेकर विवाद शुरू हुआ और फिर खूनी झड़प में बदल गया. चाकूबाजी में 30 साल के भवानी की मौत हो गई. इसके साथ ही, 32 साल के आशा राम को भी चाकू लगी है. उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया और ट्रीटमेंट के बाद छुट्टी दी गई. 

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया है. केशवपुरम थाने में हत्या और हत्या की कोशिश की धाराओं में FIR दर्ज किया गया है. मामले की जांच जारी है.

क्या है पूरा मामला?

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि दिल्ली के केशव पुरम पुलिस स्टेशन इलाके के कन्हैया नगर में शराब की दुकान के बाहर चाकू मारे जाने से एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. हमले के तुरंत बाद आरोपी मौके से भाग गया. पुलिस ने इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली की मॉडल मुस्कान मर्डर केस का CCTV वीडियो आया सामने, तेजी से भागते दिख रहा जिम ट्रेनर इमरान

बदरपुर में महिला की हत्या...

इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को बताया कि बदरपुर के गौतमपुरी इलाके में एक कमरे के अंदर 31 साल की महिला मृत पाई गई. मामले में उसके पति की भूमिका की जांच की जा रही है.

दक्षिण-पूर्व जिले के पुलिस उपायुक्त (DCP) के मुताबिक, मंगलवार को दोपहर करीब 12:15 बजे गौतमपुरी, बदरपुर में संदिग्ध हत्या के संबंध में एक PCR कॉल मिली थी. मौके पर पहुंचने पर पुलिस को यशोदा नाम की महिला एक कमरे में मृत मिली. DCP ने बताया कि मृतका अपने पति मनोज और पांच साल के बच्चे के साथ बदरपुर के गौतमपुरी में रहती थी.

ये भी पढ़ें: दिल्ली का आदर्श नगर मर्डर केस: 550 किमी पीछा कर दो बदमाश गिरफ्तार, फायरिंग-चाकूबाजी के बाद फरार थे आरोपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Crime, Keshavpuram, Bloody Clash, Death, Injured
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com