विज्ञापन

संगीत की दुनिया के रामलक्ष्मण,'राजश्री' के दिल की धड़कन, 'मैंने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन' से हुए मशहूर, राम की असमय मौत से हिल गई थी इंडस्ट्री

 "मैंने प्यार किया," "हम आपके हैं कौन," और "हम साथ साथ हैं" जैसी फिल्मों में अपने काम के लिए पहचाने जाने वाले दिग्गज संगीतकार रामलक्ष्मण का जन्म 16 सितंबर 1942 को नागपुर में हुआ था.

संगीत की दुनिया के रामलक्ष्मण,'राजश्री' के दिल की धड़कन, 'मैंने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन' से हुए मशहूर, राम की असमय मौत से हिल गई थी इंडस्ट्री
कौन थे संगीत की दुनिया के रामलक्ष्मण ?
नई दिल्ली:

 "मैंने प्यार किया," "हम आपके हैं कौन," और "हम साथ साथ हैं" जैसी फिल्मों में अपने काम के लिए पहचाने जाने वाले दिग्गज संगीतकार रामलक्ष्मण का जन्म 16 सितंबर 1942 को नागपुर में हुआ था. रामलक्ष्मण का असली नाम विजय काशीनाथ पाटिल था. उन्होंने हिंदी, भोजपुरी और मराठी की करीब 150 से ज्यादा फिल्मों में म्यूजिक दिया. उनको राजश्री प्रोडक्शन की फिल्मों में खास पहचान मिली. दादा कोंडके ने रामलक्ष्मण को मराठी फिल्मों से काम की शुरुआत कराई थी. इसके बाद रामलक्ष्मण ने दादा कोंडके की कई हिंदी फिल्मों में भी संगीत दिया.

80-90 के दशक में रोमांटिक और पारिवारिक फिल्मों में संगीत दिया

रामलक्ष्मण नाम एक संगीतकार जोड़ी का प्रतीक है, जिसने 80-90 के दशक में रोमांटिक और पारिवारिक फिल्मों में संगीत दिया. रामलक्ष्मण की जोड़ी में मुख्य रूप से लक्ष्मण, यानी विजय पाटिल की मेहनत और प्रतिभा से जानी जाती है. उनकी धुनें आज भी कई लोगों के दिलों में गूंजती हैं. इस जोड़ी के राम, सुरेंद्र थे. बचपन से ही संगीत के प्रति गहरा लगाव रखने वाले विजय ने पारंपरिक प्रशिक्षण लिया और विभिन्न वाद्यों जैसे पियानो, अकॉर्डियन और ड्रम्स पर बजाना सीखा.

यह भी पढ़ें - बनारस के ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक, जिन्होंने अमिताभ बच्चन को दिलाई पहचान, जानें लालजी पांडेय कैसे बने बॉलीवुड के 'अनजान? 

राम यानी सुरेंद्र की जल्द ही मृत्यु हो गई

1977 में हिंदी सिनेमा में एंट्री ‘एजेंट विनोद' फिल्म से हुई. हालांकि इस जोड़ी के राम यानी सुरेंद्र की जल्द ही मृत्यु हो गई. विजय पाटिल ने ‘लक्ष्मण' नाम से आगे बढ़ते हुए रामलक्ष्मण ब्रांड को जीवित रखा. वर्ष 1989 में सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘मैंने प्यार किया' ने रामलक्ष्मण को रातोंरात स्टार बना दिया.

90 में कई हिट गाने दिए 

सलमान खान और भाग्यश्री के अभिनय में बनी इस फिल्म के गाने युवा पीढ़ी के होठों पर चढ़ने लगे. "दिल दीवाना," “कबूतर जा जा जा," “आजा शाम होने आई," “मैंने प्यार किया," और “मेरे सवालों का” जैसे गाने आज भी शादियों और पार्टियों में गूंजते हैं. इस फिल्म के सभी 11 गाने हिट रहे.वर्ष 1994 में ‘हम आपके हैं कौन...!' फिल्म आई. इस फिल्म के “दीदी तेरा देवर दीवाना," “मई नी मई," “जूते दो पैसा लो," “हम आपके हैं कौन," और “वाह वाह राम जी” जैसे गाने पूरे देश में छा गए. इसके बाद वर्ष 1999 में ‘हम साथ-साथ हैं' फिल्म ने भी उनकी साझेदारी का एक और लोहा मनवाया.

यह भी पढ़ें- 12 की उम्र में लिखे फिल्मों के लिए गाने, 45 की उम्र में 17 की लड़की से शादी, पढ़ें 'आवाज के जादूगर' के दिलचस्प किस्से

रामलक्ष्मण ने लता मंगेशकर, आशा भोसले, किशोर कुमार, उदित नारायण, अलका याग्निक और कुमार सानू जैसे दिग्गज गायकों के साथ काम किया. ‘100 डेज', ‘पत्थर के फूल', ‘पुलिस पब्लिक', और ‘मुस्कुराहट' जैसी फिल्मों में भी उनके संगीत ने चार चांद लगा दिए.

विजय पाटिल कम चर्चा में रहना पसंद करते थे. वे संगीत को ही अपनी पहचान मानते थे. 22 मई 2021 को 79 वर्ष की आयु में उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर से हर तरफ शोक का माहौल छा गया था.
 

ये Video भी देखें: भक्ति Vs भौकाल - 'हनुमान अंश' ने कमाए 130 करोड़, 'मिर्जापुर' 100 करोड़ के पार Shahrukh Khan-Rani

Mukherjee

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raamlaxman Death, Raamlaxman Family, Raamlaxman Net Worth, Raamlaxman Songs, Hum Apke Hain Koun Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com