विज्ञापन
This Article is From Mar 08, 2020

Coronavirus: CM अरविंद केजरीवाल बोले- बीमार व्यक्ति को मिलेगी 'पेड लीव', स्वस्थ लोगों को मास्क की जरूरत नहीं

दुनियाभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) का खौफ बढ़ता जा रहा है. चीन में अभी तक 3000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. 60 से ज्यादा देश इसकी चपेट में आ चुके हैं.

Coronavirus: CM अरविंद केजरीवाल बोले- बीमार व्यक्ति को मिलेगी 'पेड लीव', स्वस्थ लोगों को मास्क की जरूरत नहीं
CM अरविंद केजरीवाल ने कोरोना वायरस के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. (फाइल फोटो)
  • दुनियाभर में कोरोना वायरस का खौफ
  • केजरीवाल की दिल्ली वालों से अपील
  • 'पूरी तरह तैयार, घबराने की जरूरत नहीं'
नई दिल्ली:

दुनियाभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) का खौफ बढ़ता जा रहा है. चीन में अभी तक 3000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. 60 से ज्यादा देश इसकी चपेट में आ चुके हैं. भारत में भी इसके कई मामले सामने आए हैं. केंद्र सरकार व सभी राज्य इससे बचाव को लेकर पूरी मुस्तैदी दिखा रहे हैं. दिल्ली में इसके तीन केस पॉजिटिव पाए गए हैं. केजरीवाल सरकार एहतियातन सभी जरूरी कदम उठा रही है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर हमारी टास्क फोर्स की मीटिंग हुई है.

अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'बाजार में मास्क और सेनिटाइजर खरीदने की होड़ लगी हुई है. स्वस्थ लोगों को मास्क नहीं पहनना है. N95 मास्क की जरूरत नहीं है. हैंड सेनिटाइजर की जगह साबुन से भी हाथ धो सकते हैं. समय-समय पर हाथ धोते रहें. दिल्ली में अभी तक तीन केस सामने आए हैं. 1 मामला जांच के दायरे में है. ये लोग जिन-जिन लोगों के संपर्क में रहे हैं, उनके सैंपल भी ले रहे हैं. हम पूरी तरह से तैयार है, घबराने की जरूरत नहीं है. एयरपोर्ट पर दिल्ली सरकार के 40 डॉक्टर तैनात हैं. अभी तक 1,40,603 लोगों की स्क्रीनिंग हुई है.'

Corona Virus की दहशत: ऑस्ट्रेलिया में टॉयलेट पेपर को लेकर महिलाओं में हुई मारपीट, VIDEO हुआ वायरल

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, 'अगर आपका कोई दोस्त विदेश से आया है तो उसकी जानकारी तुरंत हमें दें. जिसको बीमारी है या जांच हो रही है, उसको पेड लीव देंगे. अब कोरोना की जांच और इलाज 25 अस्पतालों में होगा. मेट्रो और बसों की हर रोज सफाई होगी, जिससे उसके जरिए संक्रमण न हो. अस्पतालों में वही लोग जाए, जिसको कोरोना के लक्षण महसूस हो रहे हैं. जो लोग मास्क या सेनिटाइजर ज्यादा रेट में बेच रहे हैं, उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. 19 सरकारी और 7 प्राइवेट अस्पताल हैं, जहां कोरोना की जांच की जा रही है. हम कल हर्षवर्धन जी से मिलकर कहेंगे कि जिन देशों में कोरोना है, वहां यहां से लोगों को न जाने दें. इसका पहला केस 105 लोगों के टच में आया था. दूसरा केस 168 लोगों के टच में आया था. तीसरा केस 14 लोगों के टच में आया था.' प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक महिला डॉक्टर ने यह भी बताया कि कोरोना वायरस किस तरह से फैलता है.

VIDEO: देश में कोरोना वायरस पीड़ितों की संख्या 34 हुई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arvind Kejriwal, Coronavirus, Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com