विज्ञापन
This Article is From Mar 11, 2018

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीलिंग पर बुलाई सर्वदलीय बैठक

वहीं कारोबारी प्रतिष्ठानों के खिलाफ सीलिंग अभियान का मुद्दा नहीं सुलझाए जाने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से भूख हड़ताल करने की धमकी को कारोबारियों के संगठन सीएआईटी ने‘‘ राजनीतिक नौटंकी’’ बताया है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीलिंग पर बुलाई सर्वदलीय बैठक
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( फाइल फोटो )
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीलिंग पर सर्वदलीय बैठक बुलाई है. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी और दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन को इसके लिए उन्होंने एक चिट्ठी भी लिखा है. मंगलवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास पर ये बैठक होगी. साथ ही सीलिंग की समस्या से निपटने के लिए मिलकर समाधान निकालने और केंद्र सरकार पर बिल लाने के लिए दबाव बनाने का अनुरोध किया गया है.

दिल्ली सीलिंग मामला : केजरीवाल ने पीएम मोदी और राहुल गांधी को लिखा पत्र, मांगा मुलाकात का वक्त

वहीं कारोबारी प्रतिष्ठानों के खिलाफ सीलिंग अभियान का मुद्दा नहीं सुलझाए जाने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से भूख हड़ताल करने की धमकी को कारोबारियों के संगठन सीएआईटी ने‘‘ राजनीतिक नौटंकी’’ बताया है. कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) ने कल कहा कि पिछले कुछ महीनों में अनगिनत लोगों को प्रभावित करने वाले मुद्दे पर मुख्यमंत्री ‘‘घडि़याली आंसू’’ बहा रहे हैं. 

वीडियो : सीलिंग पर संग्राम जारी
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को चेतावनी दी थी अगर इस महीने के अंत तक राष्ट्रीय राजधानी में कारोबारी प्रतिष्ठानों के खिलाफ मौजूदा सीलिंग अभियान के मुद्दे को नहीं सुलझाया गया तो वह भूख हड़ताल करेंगे. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com