- रविवार को दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है.
- दिल्ली के इस इलाके में दो लोगों ने एक युवक की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी.
- न्यू अशोक नगर थाने की पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है. घटना सुबह 4 बजे की है.
दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 पीट-पीटकर एक युवक की हत्या कर दी गई. घटना रविवार सुबह 4 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है. आरोप है कि पीड़ित पर डंडों से हमला किया गया, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया और उसकी मौत हो गई. युवक की उम्र 40 साल बताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली की न्यू अशोक नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की है. अब तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. लेकिन सुबह-सुबह हुई इस घटना के बाद मयूर विहार फेज-3 इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
मयूर विहार फेज-3 की घटना
दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 में सुबह-सुबह 40 साल के व्यक्ति के साथ मारपीट की गई है. यहां पर मौजूद गार्ड ने बताया कि सुबह 4 बजे के आसपास दो लोग डंडों से युवक के साथ मारपीट की जा रही थी. गार्ड ने मौके पर पहुंचकर मारपीट का विरोध किया तो आरोपियों ने उसे भी मारने की धमकी दी है. इस दौरान वह लगातार युवक के साथ मारपीट करते रहे, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया था. मौके पर पहुंची पुलिस ने गार्ड से पूछताछ के बाद हत्या का मामला दर्ज किया है, जबकि पुलिस हत्या के मकसद का पता लगा रही है और आरोपियों की पहचान में भी जुटी है.
ये वीडियो भी देखिए
🔴#BREAKING: दिल्ली के मयूर विहार में 40 साल के शख्स की पीट-पीटकर हत्या, CCTV खंगाल रही पुलिस#Delhi | @RajputAditi pic.twitter.com/b4CSMxowq9
— NDTV India (@ndtvindia) September 6, 2026
सीसीटीवी खंगाल रही दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस मयूर विहार फेज-3 के जिस इलाके में यह घटना हुई है, वहां से सभी सीसीटीवी खंगाल रही है. ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके. जिस तरह से युवक को पीट-पीटकर मारा गया है, उससे यह मामला दुश्मनी का भी लग रहा है. ऐसे में दिल्ली पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है.
ये भी पढे़ंः 'घर पर पत्थर फेंके गए...,' स्वतंत्र भारद्वाज केस में नाबालिग ने लगाए आरोप, दिल्ली पुलिस से मांगी सुरक्षा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं