विज्ञापन
This Article is From Mar 05, 2020

कोरोना वायरस : दिल्ली सरकार ने बायोमेट्रिक से हाजिरी लगाने को निलंबित करने की सलाह दी

गाजियाबाद में कोरोना वायरस का एक और मामला सामने आने के बाद देश में इससे संक्रमित लोगों की कुल संख्या 30 पर पहुंच गई है.

कोरोना वायरस : दिल्ली सरकार ने बायोमेट्रिक से हाजिरी लगाने को निलंबित करने की सलाह दी
दिल्ली सरकार ने बायोमेट्रिक से हाजिरी लगाने को निलंबित करने की सलाह दी है.
  • दिल्ली सरकार ने बायोमैट्रिक से हाजिरी लगाने को निलंबित करने की सलाह दी
  • कोरोना वायरस की आशंका के चलते दी गई सलाह
  • दिल्ली के प्राइमरी स्कूलों को पहले ही बंद रखने के आदेश दे दिए गए हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

दिल्ली सरकार ने विभाग प्रमुखों, स्वायत्त निकायों और नगर निगमों को कोरोना वायरस के फैलने की आशंका के चलते बायोमेट्रिक से हाजिरी लगाने की व्यवस्था को निलंबित करने की बृहस्पतिवार को सलाह दी. एक अधिकारी ने बताया, ‘‘कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर बायोमेट्रिक हाजिरी को रोकने के लिए प्रधान सचिवों, सचिवों, स्वायत्त निकायों और नगर निगमों को पत्र लिखा गया है.'' आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गाजियाबाद में कोरोना वायरस का एक और मामला सामने आने के बाद देश में इससे संक्रमित लोगों की कुल संख्या 30 पर पहुंच गई है.

कोरोना वायरस की वजह से दिल्ली के सभी प्राइमरी स्कूल 31 मार्च तक रहेंगे बंद

इससे पहले कोरोना वायरस की वजह से दिल्ली के सभी प्राइमरी स्कूलों (सरकारी, गैर सरकारी और नगर निगम) को 31 मार्च तक बंद रखने का केजरीवाल सरकार ने फैसला लिया है. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि बाकियों के लिए एडवाइज़री जारी की गई है, क्योंकि अभी पेपर चल रहे हैं. मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया, 'बच्चों के बीच कोविड-19  के प्रसार की आशंका के मद्देनजर एहतियातन सभी प्राथमिक विद्यालयों (सरकारी/सहायता प्राप्त/निजी/एमसीडी/एनडीएमसी) को 31 मार्च तक बंद करने के निर्देश दिए गए हैं.

Coronavirus: कोरोना वायरस की वजह से PM मोदी का भारत-EU समिट के लिए ब्रसेल्स दौरा टाला गया

बता दें कि दुनिया के कई देशों के बाद कोरोना वायरस धीरे-धीरे भारत में भी पैर पसारता जा रहा है. भारत में अब तक कुल 30 लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. वहीं, कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा केंद्रों में मास्क और हैंड सैनिटाइजर ले जाने की इजाजत दे दी है.

Video: मास्क लगाकर संसद पहुंचे AAP सांसद सुशील कुमार गुप्ता
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com