दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:
केंद्र ने दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव केवल कुमार शर्मा को बुधवार को हटा दिया. उन्हें मानव संसाधन विकास मंत्रालय में उच्च शिक्षा विभाग का सचिव के तौर पर नियुक्त किया गया है.
इस कदम से अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के बीच एक नई तकरार शुरू होने की संभावना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने शर्मा को उच्च शिक्षा विभाग में ओएसडी नियुक्त किए जाने को मंजूरी दी.
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) द्वारा जारी एक आदेश में बगैर कोई कारण बताए कहा गया है कि अधिकारी मानव संसाधन विकास मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग में सचिव का पद संभालेंगे. फिलहाल इस पद पर विनय शील ओबराय हैं जो अगले साल फरवरी में सेवानिवृत्त होने वाले हैं. शर्मा केंद्र शासित क्षेत्र के 1983 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. वह पिछले साल दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव बने थे.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
केवल कुमार शर्मा, दिल्ली सरकार, अरविंद केजरीवाल, केंद्र सरकार, दिल्ली मुख्य सचिव, Kewal Kumar Sharma, Delhi Government, Arvind Kejriwal, Delhi Chief Secretary