विज्ञापन
This Article is From Sep 17, 2017

रयान इंटरनेशनल स्कूल में छात्र की हत्या के मामले में सीबीआई दायर करेगी चार्जशीट

गुरुग्राम पुलिस ने कहा कि उसका अब इस मामले से कोई लेना देना नहीं

रयान इंटरनेशनल स्कूल में छात्र की हत्या के मामले में सीबीआई दायर करेगी चार्जशीट
गुरुग्राम के रयान इंटरनेशनल स्कूल में बच्चे प्रद्युम्न की हत्या के मामले की जांच सीबीआई करेगी.
  • हत्या की जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंपा गया
  • पुलिस के आरोपपत्र में बस कंडक्टर अशोक कुमार एक मात्र आरोपी
  • सीबीआई द्वारा जिम्मा संभालने के बाद उसे रिपोर्ट सौंपी जाएगी
गुरुग्राम: गुरुग्राम पुलिस ने कहा कि रयान इंटरनेशनल स्कूल के अंदर सात साल के एक लड़के की हत्या के मामले में सीबीआई आरोपपत्र दायर करेगी. इस मामले का जिम्मा अब सीबीआई को सौंपा गया है.

गुरुग्राम पुलिस ने कहा कि उसने इस मामले में आरोपपत्र तैयार कर लिया है जिसमें बस कंडक्टर अशोक कुमार एक मात्र आरोपी है, लेकिन एसआईटी इसे दायर नहीं करेगी.

VIDEO : सीबीआई करेगी जांच

यह मामला आठ सितंबर की सुबह का है जब कक्षा दो के छात्र की स्कूल के शौचालय में हत्या कर दी गई. पुलिस ने कहा कि अगले कुछ दिन में सीबीआई द्वारा जांच का जिम्मा संभालने के बाद उसे रिपोर्ट सौंपी जाएगी. प्रमुख पीआरओ और एसीपी मनीष सहगल ने कहा कि अब गुरुग्राम पुलिस का इस मामले से कोई लेना देना नहीं है.
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ryan International Murder Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com