विज्ञापन
This Article is From May 01, 2017

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी के घर पर हमला, कहा- साजिश के पीछे दिल्‍ली पुलिस भी

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी के घर पर हमला, कहा- साजिश के पीछे दिल्‍ली पुलिस भी
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी के घर पर हमला.
  • बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के दिल्ली स्थित आवास पर हमला
  • करीब 10 हमलावरों ने मनोज तिवारी के स्टॉफ के साथ की मारपीट
  • पुलिस ने चार हमलावरों को गिरफ्तार किया, बाकी की तलाश जारी
नई दिल्ली: दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर रविवार रात हमला हुआ है. बताया जा रहा है कि ये सब एक रोड रेज के बाद हुआ. मनोज तिवारी ने ट्वीट कर कहा है कि करीब 10 लोगों ने उनके घर पर हमला किया. उनका घर 159 नॉर्थ एवेन्यू है. हालांकि हमले के समय मनोज तिवारी घर पर मौजूद नहीं थे. न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में मनोज तिवारी ने आशंका जताई है कि इस हमले में पुलिस भी शामिल हो सकती है.हमलावरों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हुई है. वीडियो में देखें यह खबर

पुलिस का कहना है कि मनोज तिवारी के घर के पास एक मोड़ पर मनोज तिवारी के स्टॉफ की स्कोर्पियो कार और एक वैगनआर कार में मामूली टक्कर हो गई. इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई.

ये भी पढ़ें : MCD results : दिल्‍ली के CM ने लोगों को धमकी दी, जनता ने दिया जवाब : मनोज तिवारी

उसके बाद मनोज तिवारी का स्टॉफ घर पर आ गया, लेकिन वैगनआर कार सवार लोग जो मनोज तिवारी के घर के पास ही रहते हैं. उन लोगों ने कुछ और लोगों को फोन कर बुला लिया और मनोज तिवारी के घर में हमला कर स्टॉफ से मारपीट की. वैगनआर के शीशे भी टूट मिले हैं. मनोज तिवारी के स्टॉफ में कुछ लोगों को चोटें भी आयीं हैं.
manoj tiwari
BJP सांसद मनोज तिवारी के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर कुछ लोगों ने रविवार रात हमला कर दिया.

पुलिस के मुताबिक सभी लोगों की पहचान हो गई है, जिनमें 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. बाकी की तलाश की जा रही है.मालूम हो कि हाल ही में मनोज तिवारी की अगुवाई में ही बीजेपी ने एमसीडी चुनाव में जबरदस्त जीत दर्ज की थी. मनोज तिवारी राजनीति के अलावा भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार माने जाते हैं. गायकी में भी उन्होंने खासा नाम कमाया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manoj Tiwari, Manoj Tiwari House
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com