भोजपुरी स्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी इन दिनों 'पति पत्नी और पंगा' नाम के एक रियलिटी शो में नजर आ रहे हैं. इस शो में मनोज अपनी पत्नी के साथ हिस्सा ले रहे हैं. शो में दोनों की बॉन्डिंग तो नजर आ ही रही है. हाल में मनोज तिवारी की मां से भी दर्शकों की मुलाकात हुई. एपिसोड में वह शामिल हों या ना हों इसके बारे में तो कोई जानकारी नहीं लेकिन वह सेट पर अपने बेटे और बहु के साथ शूटिंग देखने जरूर पहुंचीं.
मनोज तिवारी का मां के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये पैपराजी के कैमरे में कैद हुआ एक वीडियो है जिसमें मनोज तिवारी अपनी मां और पत्नी के साथ सेट पर एंट्री लेते दिख रहे हैं. मनोज तिवारी ने मां को पैपराजी से मिलवाते हुए कहा, ये हमारी मां हैं और ये 99 साल की हैं. इस पर उनकी मां पैप्स की तरफ मुड़ती हैं और हाथ हिलाकर सभी को ग्रीट करती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं