आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान.
- चीफ सेक्रेटरी पर हमले का आरोप
- अमानतुल्लाह ने किया सरेंडर
- जामिया नगर थाने में पहुंचे विधायक
नई दिल्ली:
मुख्यमंत्री के आवास पर दिल्ली के मुख्य सचिव के साथ कथित तौर पर मारपीट करने वाले आप के विधायक प्रकाश जरवाल को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद गिरफ्तार कर लिया था. पुलिस इसी दौरान आम आदमी पार्टी के अऩ्य विधायक अमानतुल्लाह खान की तलाश कर रही थी. वे अनपे घर पर नहीं मिले थे. लेकिन दोपहर होते होते वह मीडिया के सामने आए और बयान देने के बाद जामियानगर थाने में जाकर सरेंडर कर दिया.
इससे पहले पुलिस ने बताया था कि जरावल को उनके देवली स्थित आवास से हिरासत में ले लिया गया था. दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री के आवास पर एक बैठक के दौरान आप विधायक अमानतुल्ला खान और अन्य ने उन पर हमला किया. इन विधायकों में जरवाल का नाम भी बताया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: मुख्य सचिव से बदसलूकी के ख़िलाफ हड़ताल पर अफ़सर, कहा- जब तक कार्रवाई नहीं होती, काम नहीं करेंगे
अंशु प्रकाश की शिकायतों के आधार पर दिल्ली पुलिस ने खान और अन्य के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज कर ली है. इससे पहले, देवली के विधायक जरवाल और अंबेडनगर के आप विधायक अजय दत्त ने दावा किया कि नौकरशाह ने जातिसूचक टिप्पणियां कीं.
VIDEO: मुख्य सचिव बदसलूकी मामला-दिल्ली पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया : आप
उन्होंने उनके खिलाफ दिल्ली पुलिस तथा राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग में एक शिकायत भी दर्ज कराई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Amanatullah Khan, Anshu Prakash