दिल्ली में लूट की सीसीटीवी फुटेज.
नई दिल्ली:
दिल्ली में बदमाशों के हौंसले इस कदर बुलंद है कि वो लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते है और पुलिस जांच का हवाला देती नज़र आती है. पिछले कुछ दिनों के भीतर लूट की कई घटनाओं के सामने आए सीसीटीवी फुटेज से डरावनी तस्वीर उभरकर सामने आती है. कहीं महिला को बदमाश निशाना बनाने में सफल रहे तो कहीं बुजुर्ग और कहीं मुनीम को. केशवपुरम इलाके से 24 सितंबर का का एक सीसीटीवी फुटेज आया है. जहां एक शख्स सड़क पर टहल रहा था उसी दौरान 2 बदमाश बंदूक के साथ आते हैं बंदूक की बट से वार करते हैं और लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते है..सड़क पर जा रहे लोगों में मदद के लिए कोई आगे नहीं आता.
दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस के घर पर हुई लूट के मामले में छह गिरफ्तार
दिल्ली के शास्त्री नगर इलाके में मंगलवार सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला को अपनी लूट का शिकार बनाया.महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि सुबह करीब आठ बजे मंदिर से पूजा कर अपने घर लौट रही थी. तभी शास्त्री नगर मेन मार्किट के पास बाइक पर आए बदमाश उसकी सोने की चैन झपट कर फरार हो गए.लेकिन ये पूरा वाकया सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया.जिसमे बदमाश महिला की चैन झपटते नज़र रहे है.
दिल्ली की आजादपुर मंडी के सामने बाइक सवार बदमाश एक शख्स से दिनदहाड़े डेढ़ लाख रुपये लूटकर फरार हो गए. पीड़ित मंडी में एक आढ़ती के यहां मुनीम का काम करता है. पुलिस को मिली शिकयत के मुताबिक पीड़ित संजय शाह 24 सितंबर दोपहर 4.30 बजे 1 लाख 55 हज़ार रुपए बैग में लेकर आलू मंडी से A ब्लॉक स्थित अपने ऑफिस की ओर जा रहा था. तभी काली स्प्लेंडर बाइक पर सवार 3 बदमाशों ने किसी चीज़ से उसके सिर पर हमला किया, संजय नीचे गिर गया और उससे बैग छीनने की कोशिश में बदमाश उसे लात घूंसों से मारने लगे और बैग लेकर मौके से फरार हो गए.यहां भी व्यस्त सड़क में पीड़ित को बचाने कोई नहीं आया. पूरी घटना CCTV में कैद हो गई.पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.
नकाबपोश बदमाशों ने एटीएम में ब्लास्ट करके लूट लिए लाखों रुपये
उधऱ, दिल्ली के जनकपुरी इलाके में पार्क में घूमने गए एक 75 साल के बुज़ुर्ग पर दो बदमाशों ने हमला कर दिया. बुज़ुर्ग को बेहोश करने के बाद बदमाश उनका मोबाइल और कैश लेकर फरार हो गए. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी.लेकिन काफी समझाने के बाद भी न तो बुज़ुर्ग ने न ही उनके बेटे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.बुज़ुर्ग का बेटा अर्धसैनिक बल में सब इंस्पेक्टर है.पुलिस ने खुद ही केस दर्ज कर दोनों लुटेरों को पकड़ लिया.
घटना 20 सितम्बर की है. जब 75 साल के रामचरण पार्क में टहलने के लिए जा रहे थे तभी दो लड़के आते हैं और मारपीट करते हुए उनकी गर्दन दबा देते हैं.उसके बाद कैश और मोबाइल लूटकर फरार हो जाते हैं.काफी समझाने के बाद भी रामचरण पुलिस को बयान नहीं देते.पुलिस ने खुद ही केस दर्ज कर आरोपी मोहम्मद नसीम और निकेश को गिरफ्तार कर लिया है.
वीडियो-दिल्ली में 4 घंटे में दिनदहाड़े दो बड़ी लूट की

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं