(प्रतीकात्मक तस्वीर)
नोएडा:
बिजली विभाग ने आम्रपाली बिल्डर की सेक्टर 74 और सेक्टर 76 स्थित सोसाइटियों के कनेक्शन बुधवार को काट दिये. आम्रपाली बिल्डर के ऊपर विभाग का पांच करोड़ रुपए बकाया है. अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग (प्रथम) आर के राणा ने बताया कि आम्रपाली बिल्डर के सेक्टर 74 और सेक्टर 76 स्थित प्रोजेक्ट में चार कनेक्शन लगे हैं. बिल्डर के ऊपर बिजली विभाग का पांच करोड़ रुपए का बकाया है. बार-बार बकाया मांगने के बावजूद भी बिल्डर पैसे जमा नहीं करा रहे थे इसलिए बुधवार को बिजली का कनेक्शन काट दिया गया है.
यह भी पढ़ें : नोएडा में फ्लैट खरीदारों को बड़ी राहत? कंप्लीशन तक नहीं देना होगा कोई पैसा
बिजली विभाग द्वारा कनेक्शन काटे जाने से आम्रपाली बिल्डर की सोसाइटी में रहने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है. वहां के निवासियों ने बिल्डर और बिजली विभाग के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया है.
VIDEO : NCR के तीन और बड़े बिल्डरों की संपत्ति होगी नीलाम
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं