विज्ञापन
This Article is From Mar 19, 2018

गाजियाबाद में पुलिस की वर्दी में कारोबारियों से 10 किलो सोना लूटा

गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र में बदमाशों ने पुलिस की वर्दी में मुंबई के कारोबारियों से 10 किलो सोना लूटने का मामला सामने आया है. लूटे हुए सोने की कीमत करोड़ों रुपए बताई जा रही है. 

गाजियाबाद में पुलिस की वर्दी में कारोबारियों से 10 किलो सोना लूटा
फाइल फोटो
  • लूटे हुए सोने की कीमत करोड़ों रुपए बताई जा रही है
  • मेरठ से लौट रहे कारोबारियों की गाड़ी को रोका लिया
  • बदमाशों ने व्‍यापारियों से 10 किलो सोना लूटा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र में बदमाशों ने पुलिस की वर्दी में मुंबई के कारोबारियों से 10 किलो सोना लूटने का मामला सामने आया है. लूटे हुए सोने की कीमत करोड़ों रुपए बताई जा रही है. 

साहिबाबाद अंडर पास के पास बदमाशों ने मेरठ से लौट रहे कारोबारियों की गाड़ी को रोका लिया और उसके बाद खुद को पुलिस पुलिसवाला बताया. इसके बाद व्यापारियों की गाड़ी में बदमाश बैठ गए और उन्हें साहिबाबाद में वजीराबाद रोड पर ले गए. यहां बदमाशों ने व्‍यापारियों से 10 किलो सोना लूट लिया. यह सोना सैंपल का सोना था, जो मुंबई से दिल्ली आए कारोबारी पहले मेरठ लेकर गए थे और फिर मेरठ से वापस लौट रहे थे. 

गाड़ी में रोहित जैन नाम के कारोबारी थे और उनके साथ दीपक, किशन और ड्राइवर रामाशीष था.

VIDEO: कनॉट प्‍लेस में लूट के दौरान फायरिंग
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com