विज्ञापन

बिहार में दिनदहाड़े बैंक लूट, हथियारबंद बदमाशों ने मचाई दहशत... सीसीटीवी कैमरा था बंद

घटना के बारे में बैंक मैनेजर ने बताया कि आज करीब साढ़े 12 बजे तीन लोग आए, एक गेट पर खड़ा रहा. बाकी दो अंदर आकर ग्राहकों को बाहर निकाले और फायरिंग की. (मधेपुरा से रमण कुमार कि रिपोर्ट)

बिहार में दिनदहाड़े बैंक लूट, हथियारबंद बदमाशों ने मचाई दहशत... सीसीटीवी कैमरा था बंद
मधेपुरा में सेंट्रल बैंक में लूट
Bihar News:

बिहार में बैंक लूट की खबर सामने आई है. मधेपुरा जिले में हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े बैंक में लूट कांड को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि बैंक में घुसकर हथियारबंद बदमाशों ने फायरिंग की और लाखों रुपये लूटकर फरार हो गए.  इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. वहीं जिस वक्त बैंक में लूट हो रही थी उस वक्त सीसीटीवी कैमरा बंद था. जिससे पुलिस के लिए भी परेशानी बढ़ गई है.

तीन बदमाशों ने की बैंक में लूट

मधेपुरा जिले के भर्राही थाना क्षेत्र के मुरहो में गुरुवार (26 मार्च) दोपहर करीब साढ़े 12 बजे तीन हथियारबंद अपराधियों ने सेंट्रल बैंक (Central Bank) में धावा बोल दिया. बदमाशों ने पहले बैंक में मौजूद ग्राहकों को बाहर निकाल दिया और दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की. इसके बाद लॉकर से करीब 1 लाख 30 हजार रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए.

घटना के समय बैंक का सीसीटीवी कैमरा मेंटेनेंस के कारण बंद था, जिससे अपराधियों की पहचान में पुलिस को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है.

बैंक से ग्राहकों को बाहर निकाल कर की लूट

घटना के बारे में बैंक मैनेजर ने बताया कि आज करीब साढ़े 12 बजे तीन लोग आए, एक गेट पर खड़ा रहा. बाकी दो अंदर आकर ग्राहकों को बाहर निकाले और फायरिंग की. इसके बाद करीब 1.30 लाख रुपये लेकर भाग गए. घटना की सूचना मिलते ही भर्राही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास के इलाकों में छापेमारी कर रही है.

पुलिस ने बताया कि बैंक मैनेजर के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है, लेकिन दिनदहाड़े बैंक में फायरिंग और लूट की इस घटना ने कानून-व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

यह भी पढ़ेंः नीतीश कुमार के काफिले में बाल-बाल बची बच्ची की जान, महिला पुलिसकर्मी के सतर्कता से टला हादसा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com