विज्ञापन

मुस्लिम युवती से लव मैरिज, युवक की हत्या, ससुराल वालों ने पीट-पीटकर ली जान; एक साल पहले की थी शादी  

Ghaziabad Murder Case: मुस्लिम युवती से शादी के एक साल बाद ससुराल वालों ने दामाद की पीट-पीटकर हत्या कर दी. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. हत्या के आरोप में नितिन के ससुर और उसके भाई को हिरासत में ले लिया गया है.

मुस्लिम युवती से लव मैरिज, युवक की हत्या, ससुराल वालों ने पीट-पीटकर ली जान; एक साल पहले की थी शादी  
Ghaziabad Murder: शादी के एक साल बाद युवक की हत्या.

Ghaziabad Love Marriage Murder Case: गाजियाबाद में मुस्लिम युवती से शादी करने के एक साल बाद हिंदू युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. इस वारदात को युवती (पत्नी) के परिजनों ने अंजाम दिया. दिल दहला देने वाली यह घटना जिले के थाना टीला मोड़ क्षेत्र की है. युवक की मौत के बाद घर में मातम पसरा हुआ है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. 

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र की गीतांजलि कॉलोनी में रहने वाले नितिन राठी (32) ने 1 साल पहले मुस्लिम मुस्कान पुत्री मेहर दीन से से आने शादी की थी. दोनों ने आर्य समाज मंदिर में 28 अप्रैल 2025 को विवाह बंधन में बंधे थे. संस्था की ओर से उन्हें शादी का सर्टिफिकेट भी जारी किया था. 

बेटे की हत्या के बाद रोते-बिलखते परिजन.

बेटे की हत्या के बाद रोते-बिलखते परिजन.

भनेड़ा पुलिया के पास पड़ा मिला

सोमवार 30 मार्च को नितिन बेहोशी की हालत में भनेड़ा पुलिया के पास पड़ा मिला. सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उसे पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, प्राथमिकी उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में दिल्ली रेफर कर दिया गया. लेकिन, इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई. 

ससुराल वालों ने नितिन को बुरी तरह पीटा 

गाजियाबाद में एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया की नितिन की शादी करीब 1 साल पहले मुस्कान से हुई थी. कुछ दिन से पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी. ससुराल वाले समझौते के नाम पर उसे साथ ले जा रहे थे. पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, इस दौरान हुई कहासुनी में ससुराल वालों ने नितिन के साथ बुरी तरह मारपीट कर दी. इससे उसे गंभीर चोट आई. घायल हालत में नितिन को छोड़कर ससुराल वाले फरार हो गए. बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई.  

ससुर और उसका भाई गिरफ्तार

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. हत्या के आरोप में नितिन के ससुर और उसके भाई को हिरासत में ले लिया गया है. पुलिस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.  
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghaziabad Murder Case, Ghaziabad Crime News, Up News, Up Crime News, Uttar Pardesh News,   uttar Pardesh Crime News,  , Up Latest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com