विज्ञापन
This Article is From Mar 29, 2018

बिहार : महिला ने लगाया आरोप कहा- युवक ने चलती ट्रेन में दुष्कर्म का प्रयास किया

पीड़िता का कहना है कि उसने चलती ट्रेन से नीचे कूदकर (छलांग लगाकर) अपनी जान बचाई. इस मामले में पीड़िता ने एक प्राथमिकी दर्ज करा दी है.

बिहार : महिला ने लगाया आरोप कहा- युवक ने चलती ट्रेन में दुष्कर्म का प्रयास किया
(फाइल फोटो)
पटना: बिहार के पटना में चलती ट्रेन में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता का कहना है कि उसने चलती ट्रेन से नीचे कूदकर (छलांग लगाकर) अपनी जान बचाई. इस मामले में पीड़िता ने एक प्राथमिकी दर्ज करा दी है. पुलिस के अनुसार, बाढ़ के दनियावार गांव की रहने वाली एक नाबालिग लड़की बुधवार की शाम बरौनी से चलकर दानापुर जाने वाली सवारी गाड़ी में बाढ़ जाने के लिए बैठी थी. पीड़िता का आरोप है कि इसी दौरान एक लड़का उसके साथ छेड़खानी करने लगा और दुष्कर्म का प्रयास किया. इससे घबराकर नाबालिग ने मोर स्टेशन पर ट्रेन की रफ्तार धीरे होते ही छलांग लगा दी.

यह भी पढ़ें : यूपी के शाहजहांपुर में छेड़छाड़ का विरोध करने पर किशोरी को छत के नीचे फेंका

मोकामा रेल थाना के प्रभारी कमलेश सिंह ने गुरुवार को बताया कि पीड़िता के बयान पर रेल थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और ट्रेन से कूदने के दौरान मामूली रूप से घायल पीड़िता को इलाज के लिए स्थानीय एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, पुलिस का कहना है कि मनचला पहले से छात्रा से परिचित रहा होगा, जो उसे बहलाकर ऐसे बोगी में ले गया, जिसमें कम यात्री रहे होंगे. सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

VIDEO : छेड़छाड़ के आरोप के बाद भी JNU प्रशासन ने प्रो. जौहरी को सस्पेंड क्यों नहीं किया?​

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com