विज्ञापन

सोनभद्र: लोढ़ी टोल प्लाजा पर भारी बवाल, महिला वकील के साथ मारपीट के बाद भड़के वकील और सवर्ण आर्मी

सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लोढ़ी स्थित टोल प्लाजा पर सोमवार को उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब टोल कर्मियों ने एक महिला अधिवक्ता और उनके परिजनों के साथ कथित तौर पर मारपीट और दुर्व्यवहार किया.

सोनभद्र: लोढ़ी टोल प्लाजा पर भारी बवाल, महिला वकील के साथ मारपीट के बाद भड़के वकील और सवर्ण आर्मी
  • सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज के लोढ़ी टोल प्लाजा पर महिला अधिवक्ता और परिजनों के साथ मारपीट हुई
  • टोल कर्मियों ने जाम में फंसे परिजनों से विवाद के बाद महिला अधिवक्ता सहित तीन लोगों को घायल किया
  • महिला अधिवक्ता गरिमा सिंह के साथ टोल कर्मियों द्वारा धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार का आरोप है
सोनभद्र (उत्तर प्रदेश):

सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लोढ़ी स्थित टोल प्लाजा पर सोमवार को उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब टोल कर्मियों ने एक महिला अधिवक्ता और उनके परिजनों के साथ कथित तौर पर मारपीट और दुर्व्यवहार किया. इस घटना के विरोध में अधिवक्ताओं और सवर्ण आर्मी के कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर जमकर प्रदर्शन और तोड़फोड़ की.

जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला अधिवक्ता गरिमा सिंह अपने परिजनों के साथ सोनभद्र नगर से वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग होते हुए ओबरा की ओर जा रही थीं. शाम करीब 3:30 बजे लोढ़ी टोल प्लाजा पर लंबा जाम लगा हुआ था. काफी देर तक जाम में फंसे रहने के कारण जब अधिवक्ता के परिजन विलंब का कारण पूछने के लिए टोल कर्मियों के पास पहुंचे, तो वहां विवाद शुरू हो गया. आरोप है कि मामूली बात पर उत्तेजित होकर 4-5 टोल कर्मियों ने परिजन के साथ मारपीट शुरू कर दी.  

Latest and Breaking News on NDTV

महिला अधिवक्ता से अभद्रता और मारपीट

जब अधिवक्ता गरिमा सिंह ने अपने परिजनों के साथ हो रही मारपीट का विरोध किया और बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो टोल कर्मियों ने उनके साथ भी मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दीं. आरोप है कि कर्मियों ने महिला अधिवक्ता के साथ धक्का-मुक्की, मारपीट और घोर दुर्व्यवहार किया. इस हमले में अधिवक्ता समेत कुल तीन लोग घायल हुए हैं.

Latest and Breaking News on NDTV


जैसे ही महिला अधिवक्ता के साथ हुई इस बदसलूकी की खबर फैली, बड़ी संख्या में अधिवक्ता और सवर्ण आर्मी के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए. अधिवक्ताओं ने टोल कर्मियों की गुंडागर्दी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. आक्रोशित भीड़ ने टोल प्लाजा के केबिन और संपत्ति में तोड़फोड़ की, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

प्रदर्शनकारियों की मांग है कि आरोपी टोल कर्मियों के खिलाफ तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और उन्हें गिरफ्तार किया जाए. मामले की गंभीरता को देखते हुए रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस फिलहाल टोल प्लाजा पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonbhadra Toll Plaza Incident, Woman Advocate Assaulted, Garima Singh Advocate Case, Toll Staff Misbehavior, Robertsganj Kotwali Area News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com