विज्ञापन
This Article is From Jan 14, 2023

मुंबई में महिला तेजाब हमले में गंभीर रूप से घायल, आरोपी गिरफ्तार: पुलिस

महिला पर जिस शख्स ने तेजाब फेंका, वो महिला का परिचित बताया जा रहा है. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

मुंबई में महिला तेजाब हमले में गंभीर रूप से घायल, आरोपी गिरफ्तार: पुलिस
पुलिस उपायुक्त सहित अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया है.
मुंबई:

दक्षिण मुंबई के लोकमान्य तिलक मार्ग इलाके में शुक्रवार तड़के एसिड हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता के जानने वाले 62 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने कहा, "पुलिस को अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा सूचित किया गया था, जहां उसे हमले के बाद ले जाया गया था. पुलिस उपायुक्त सहित अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया है. हमला पिछली रंजिश के कारण किया गया था."

अधिकारी ने कहा, "महिला पर सुबह साढ़े पांच बजे के करीब तब तेजाब फेंका गया, जब वह पानी भर रही थी. आरोपी ने पहले उसके साथ दुर्व्यवहार किया. उसे भागने की कोशिश करते हुए पास से ही पकड़ लिया गया." अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति पर भारतीय दंड संहिता की धारा 326 (ए), 307, 504, 506 के तहत हत्या के प्रयास, तेजाब से गंभीर चोट पहुंचाने और आपराधिक धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें : कार में बैठे पुरुष और महिला सहकर्मी से फर्जी पुलिस ने 1.40 लाख रुपये वसूले

ये भी पढ़ें : वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महीनों से युवती का यौन शोषण कर रहा था युवक, मामला दर्ज

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Woman Injured In Acid Attack, Mumbai Crime News, Mumbai Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com