विज्ञापन
This Article is From Aug 23, 2017

दिल्ली: दहेज उत्पीड़न को लेकर महिला ने की आत्महत्या

ससुराल वालों पर आरोप है कि वे अपनी बहु को लड़के को जन्म नहीं देने को लेकर लगातार प्रताड़ित करते थे.

दिल्ली: दहेज उत्पीड़न को लेकर महिला ने की आत्महत्या
आरोप है कि मृतका को उसके सुसरालवाले दहेज के लिए परेशान करते थे
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के बलबीर नगर एक्सटेंशन इलाके में 28 वर्षीय एमबीए स्नातक महिला ने अपने पति एवं ससुराल वालों के उत्पीड़न के कारण फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बताया कि दीपिंशा के ससुराल वालों ने उसके पिता राकेश शर्मा को सूचित किया कि दीपिंशा ने स्वयं को अपने कमरे में बंद कर लिया है और दरवाजा नहीं खोल रही है. बाद में पुलिस को सूचित किया गया और जब दरवाजा तोड़ा गया तो महिला पंखे से लटकी मिली.

यह भी पढ़ें: नोएडा : दहेज की लालच में विवाहिता की हत्या, मामला दर्ज कर जांच शुरू

पुलिस ने बताया कि उसके पिता ने उसके ससुराल वालों पर आरोप लगाया है कि वे उनकी पुत्री को लड़के को जन्म नहीं देने को लेकर लगातार प्रताड़ित करते थे. पुलिस के अनुसार राकेश ने बताया कि उनकी पुत्री का विवाह नम्बर 2014 में जितेंद्र शर्मा से हुआ था. विवाह के बाद से ही उसके ससुराल वाले कोई ने कोई बहाना करके पैसे की मांग करते थे.

यह भी पढ़ें: मायके से दहेज नहीं लाने पर विवाहिता की हत्या, शव को पेड़ पर लटकाया

एक सब डिविजनल मजिस्ट्रेट ने जांच की और पीड़ित परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किये. जांच के बाद पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 304 बी (दहेज के लिए हत्या) के तहत एक मामला दर्ज कर लिया. महिला के पति और ससुर को हिरासत में ले लिया गया है.


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com