प्रतीकात्मक फोटो.
- बच्ची आरोपी की दुकान पर कुछ सामान खरीदने गई थी
- कुछ चीजें दिखाने के बहाने लड़की के शरीर को अनुचित तरीके से छुआ
- मोबाइल से घटना का वीडियो बनाकर फैलाने वाला भी हो सकता है गिरफ्तार
नई दिल्ली:
दक्षिण-पूर्व दिल्ली के अंबेडकर नगर में एक 11 साल की बच्ची से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के मामले में एक 67 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि यह घटना उस वक्त हुई जब बच्ची आरोपी की दुकान पर कुछ सामान खरीदने गई थी.
इस घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर फैलने के बाद यह मामला प्रकाश में आया. इसके बाद लड़की के पिता ने पुलिस के पास मंगलवार को एक शिकायत दर्ज कराई थी.
यह भी पढ़ें : कानपुर आईआईटी में छेड़छाड़ : पीड़ित छात्राओें ने कोर्ट में दर्ज कराया बयान
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने कुछ चीजें दिखाने के बहाने लड़की के शरीर को अनुचित तरीके से छुआ था. पुलिस उस व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर सकती है जिसने मोबाइल से इस घटना का वीडियो बनाया था और उसे फैलाया था.
VIDEO : बीएचयू प्रशासन झुका
लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसकी बेटी से पहले भी छेड़छाड़ की है.
(इनपुट भाषा से)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Molestation