विज्ञापन

महाराष्ट्र के वसई में फिर मिला नरकंकाल, खाली प्लॉट पर बिखरी हुई मिलीं मानव खोपड़ी और हड्डियां

वसई के आनंद नगर इलाके में एक खाली प्लॉट पर मानव खोपड़ी और हड्डियां मिलने से सनसनी फैल गई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, वहीं इससे पहले भी इसी इलाके में कंकाल मिलने की घटना सामने आ चुकी है.

महाराष्ट्र के वसई में फिर मिला नरकंकाल, खाली प्लॉट पर बिखरी हुई मिलीं मानव खोपड़ी और हड्डियां
  • महाराष्ट्र के वसई के आनंद नगर इलाके में खाली प्लॉट से मानव कंकाल और खोपड़ी मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है
  • कंकाल मिलने के स्थान पर कुछ सिक्के भी बरामद हुए हैं, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है
  • पिछले तीन दिनों से उसी प्लॉट पर आग लगने की घटनाएं हो रही थीं, जो संदिग्ध स्थिति पैदा कर रही हैं

महाराष्ट्र के वसई के आनंद नगर इलाके में एक बार फिर मानव कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. रमाबाई चॉल के पीछे स्थित एक खाली प्लॉट पर खोपड़ी और शरीर की हड्डियां बिखरी हुई मिलने से पूरे परिसर में बड़ी हलचल देखी जा रही है. बताया जा रहा है कि पिछले तीन दिनों से इस प्लॉट पर आग लगने की घटनाएं हो रही थीं. इसी दौरान रविवार शाम को वहां क्रिकेट खेलने पहुंचे बच्चों को मानव खोपड़ी और हड्डियां दिखाई दीं, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

जानकारी के मुताबिक, कंकाल के पास कुछ सिक्के भी बरामद हुए हैं. घटना की सूचना मिलते ही माणिकपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर आगे की जांच शुरू कर दी है. करीब तीन महीने पहले भी इसी आनंद नगर इलाके की एक इमारत की पानी की टंकी में मानव कंकाल मिलने का मामला सामने आया था. एक ही इलाके में लगातार हो रही इन घटनाओं के कारण स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. अब सबकी नजर इस बात पर है कि पुलिस इन घटनाओं के पीछे का रहस्य कब तक सुलझा पाती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vasai Skeleton Case, Human Skull Found Vasai, Anand Nagar Skeleton News, Mumbai Crime News Skeleton, Empty Plot Human Bones, Manikpur Police Investigation, Vasai Mystery Case, Skeleton With Coins India, Water Tank Skeleton Case, Maharashtra Crime Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com