विज्ञापन
This Article is From Dec 16, 2017

यूपी : घर ले जाने के बहाने पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में पुलिस

बाराबंकी के लोनीकटरा थानाक्षेत्र के एक गांव में मोटर साइकिल से घुमाने के बहाने युवक ने पांच साल की मासूम को कथित तौर पर अपनी हवस का शिकार बना डाला.

यूपी : घर ले जाने के बहाने पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में पुलिस
प्रतीकात्मक फोटो
  • घर ले जाने के बहाने पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म
  • आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पाक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बाराबंकी: बाराबंकी के लोनीकटरा थानाक्षेत्र के एक गांव में मोटर साइकिल से घुमाने के बहाने युवक ने पांच साल की मासूम को कथित तौर पर अपनी हवस का शिकार बना डाला. पुलिस ने आज बताया कि वारदात कल की है. एक मजदूर खेत पर गेहूं की सिंचाई करने गया था. उससे मिलने उसकी दो बेटियां, जो पांच और छह वर्ष की है, वो खेत पर गई थीं. वहीं, पड़ोसी युवक मोहित जिसकी उम्र 18 वर्ष बाइक से घर छोड़ने के बहाने पांच वर्षीय बालिका को ले गया और पास के खेत में उसके साथ दुराचार किया.

यह भी पढ़ें:  निर्भया कांड के 5 साल : नहीं बदली दिल्ली, 2016-2017 में रेप के 2,155 मामले हुए दर्ज

बाद में आरोपी बच्ची को उसके दरवाजे छोड़कर भाग गया. पीड़िता की हालत देख उसकी मां के पूछे जाने पर मासूम ने पूरी बात बताई. थाना प्रभारी बीपी यादव ने बताया कि पिता की शिकायत पर गांव के ही मोहित के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. 

VIDEO: लखनऊ में 16 साल की लड़की से दो बार रेप
आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार जेल भेजा जाएगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com