विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2020

उत्तर प्रदेश : अलीगढ़ में 200 रु. के लिए शख्स के सिर में मारी गोली, आरोपी फरार

पुलिस के मुताबिक शनिवार को आसिफ मोटरसाइकिल मांगने अहमद की दुकान पर आया था, लेकिन अहमद ने उसे मना कर दिया.

उत्तर प्रदेश : अलीगढ़ में 200 रु. के लिए शख्स के सिर में मारी गोली, आरोपी फरार
प्रतीकात्मक तस्वीर
अलीगढ़:

अलीगढ़ शहर के सिविल लाइन्स बाजार इलाके में भीड़-भाड़ वाले बाजार में आरोपी ने कथित तौर पर 200 रुपये नहीं देने पर 30 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि तीन बच्चों का पिता अंसार अहमद सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र के शमशाद बाजार में पंचर बनाने की दुकान चलाता था और शनिवार को आसिफ नामक आरोपी ने उसकी हत्या कर दी.

पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिषेक कुमार ने संवाददातओं को बताया कि आरोपी नशे का आदी है और घटना को अंजाम देने के बाद भागने में कामयाब रहा.

पुलिस के मुताबिक शनिवार को आसिफ मोटरसाइकिल मांगने अहमद की दुकान पर आया था, लेकिन अहमद ने उसे मना कर दिया.

पुलिस ने बताया कि इसके बाद आसिफ दोबारा अहमद की दुकान पर आया, 200 रुपये मांगे, जिसे पीड़ित ने देने से मना कर दिया, इसके बाद आसिफ ने जेब से तमंचा निकाला और अहमद के सिर में गोली मार दी. उन्होंने बताया कि गोली मारने के बाद आसिफ वहां खड़ी मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गया.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Crime, Aligarh, UP Police, Uttar Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com