विज्ञापन
This Article is From Nov 22, 2020

बेरोजगार बेटे ने अनुकंपा आधार पर नौकरी पाने के लिए पिता की हत्या की

पुलिस ने बताया कि सीसीएल के प्रावधानों के अनुसार, अगर सेवा के दौरान किसी कर्मचारी की मौत हो जाती है तो उसके कानूनी आश्रित को नौकरी दी जाती है.

बेरोजगार बेटे ने अनुकंपा आधार पर नौकरी पाने के लिए पिता की हत्या की
पुलिस ने जुर्म में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया है. (फाइल फोटो)
रामगढ़ (झारखंड):

झारखंड के रामगढ़ जिले में 35 वर्षीय बेराजगार शख्स ने सेंट्रल कोल फील्ड्स लिमिटिड (सीसीएल) में कार्यरत अपने पिता की कथित रूप से हत्या इसलिए कर दी, ताकि उसे अनुकंपा आधार पर नौकरी मिल जाए. पुलिस ने बताया कि जिले के बरकाकाना स्थित सीसीएल की सेंट्रल वर्कशॉप में प्रमुख सुरक्षा गार्ड के तौर पर तैनात 55 वर्षीय कृष्णा राम बृहस्पतिवार को मृत मिले थे और उनका गला रेता गया था.

उपमंडलीय पुलिस अधिकारी (सीडीपीओ) प्रकाश चंद्र महतो ने संवाददाता सम्मेलन में शनिवार को बताया कि राम के 35 वर्षीय बेटे ने बुधवार रात को बरकाकाना में उनके क्वार्टर में उनकी गला रेत कर हत्या कर दी.

उन्होंने बताया कि पुलिस ने जुर्म में इस्तेमाल छोटा चाकू और मृतक का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है. पुलिस ने दावा कि राम के बड़े बेटे ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसने अपने पिता की हत्या इसलिए की ताकि उसे सीसीएल में अनुकंपा आधार पर नौकर मिल जाए.

पुलिस ने बताया कि सीसीएल के प्रावधानों के अनुसार, अगर सेवा के दौरान किसी कर्मचारी की मौत हो जाती है तो उसके कानूनी आश्रित को नौकरी दी जाती है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Crime, Jharkhand, Ramgarh, Son Killed Father, Governmnet Job, Compassionate Grounds, Unemployed Son, Unemployement
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com