विज्ञापन
This Article is From Jan 06, 2018

दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, एटीएम कार्ड और फिर पैसे हड़पने का तरीका निराला

दिल्ली पुलिस ने शातिर बदमाश संजय और इमरान की जोड़ी को धरदबोचा, करीब 500 वारदातों को अंजाम देने का शक

दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, एटीएम कार्ड और फिर पैसे हड़पने का तरीका निराला
एटीएम कार्ड बदलकर पैसे हड़पने वाले दो बदमाश संजय और इमरान को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
  • बुजुर्ग और नासमझ लोगों के एटीएम कार्ड बदल देते थे
  • शातिराना तरीके से एटीएम कार्ड का पिन नंबर पता करते थे
  • अन्य एटीएम में जाकर पैसे निकाल लेते थे बदमाश
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने एक ऐसी गैंग को पकड़ा है जो बड़े शातिर अंदाज़ में लोगों के एटीएम कार्ड और पिन लेकर उन्हें स्वाइप कर पैसे निकाल लेती थी. पुलिस को शक है कि इस गैंग ने ऐसी करीब 500 वारदात को अंजाम दिया है.

पुलिस का दावा है कि शातिर बदमाश संजय और इमरान की जोड़ी बड़े ही शातिर अंदाज़ में लोगों के एटीएम लेकर उसका पिन नंबर देखकर पैसे निकाल लेती थी. ऐसी ही एक वारदात को इन लोगों ने बीते साल 5 जुलाई को कालका जी इलाके में अंजाम दिया था और फिर दोनों पकड़े गए.

दक्षिणी पूर्वी दिल्ली के डीसीपी चिन्मय बिस्वाल ने बताया कि यह बदमाश दो प्रकार के विक्टिम को टारगेट करते थे, बुज़ुर्ग और खासकर महिला या फिर कम पढ़े-लिखे लोग जिनको तकनीक की कम जानकारी होती है और ऐसे लोग मदद मांगते हैं. यह बदमाश एटीएम के अंदर मौजूद रहते थे  और जैसे ही टारगेट आता था उसको धक्का मार देते थे ताकि उनका एटीएम कार्ड गिर जाए. उस कार्ड को उठाते समय बदमाश कार्ड की अदल-बदली कर देते थे. जब कस्टमर गलत एटीएम डालकर पिन डालता था तो ये पिन नंबर देख लेते थे. इससे उनको ओरिजिनल एटीएम कार्ड के साथ-साथ पिन नंबर भी मिला जाता था. इसके बाद यह बदमाश आसपास के किसी भी एटीएम से वैसे निकाल लेते थे.

यह भी पढ़ें : गुरुग्राम: हरिद्वार जा रहे शख्स की बेरहमी से हत्या कर दिल्ली में फेंकी लाश, ATM से कई बार निकाले पैसे

पुलिस के मुताबिक इन दोनों आरोपियों ने दिल्ली से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक इस तरह की सैकड़ों वारदातों को अंजाम दिया है. कई बार ये पुलिस को चकमा देने के लिए एक पीड़ित के एकाउंट से निकाला गया पैसा दूसरे पीड़ित के एकाउंट में डाल देते थे जिससे पुलिस समझे कि एटीएम चुराने वाला और पैसे निकालने वाला वही है. कई बार ये लोग वारदात के लिए जेबकतरों से भी एटीएम लेते थे. चिन्मय बिस्वाल ने बताया कि ये पॉकेटमार से भी एटीएम लेते थे क्योंकि जब आप किसी के एटीएम कार्ड को बदलते हैं तो आपको उसी बैंक का उसी तरह का एटीएम चाहिए होता है. उनके पास अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड होते थे.

VIDEO : लुटेरों ने एटीएम के गार्ड को गोली मारी


लैविश लाइफ स्टाइल के शौकीन आरोपी 10 से 20 हजार रुपये की कीमत के जूते और महंगे कपड़े पहनते थे. दिल्ली पुलिस बैंकों और अन्य राज्यों की पुलिस को चिठ्ठी भी लिख रही है जिससे सभी पीड़ितों का पता चल सके. पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों पर इसी तरह के 16 केस पहले से दर्ज हैं. इनके पास से पुलिस ने 23 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vicious Criminals Arrested
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com