विज्ञापन
This Article is From Dec 31, 2022

दिल्ली एयरपोर्ट पर तैनात दो पुलिसकर्मी 50 लाख का सोना लूटने के आरोप में सस्पेंड

आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में तैनात 2 हेड कांस्टेबल रोबिन और गौरव गिरफ्तार थाने के स्पेशल ऑपरेशन स्क्वाड में तैनात थे. जिन पर 50 लाख रुपए का गोल्ड लूटने का आरोप लगा है.

दिल्ली एयरपोर्ट पर तैनात दो पुलिसकर्मी 50 लाख का सोना लूटने के आरोप में सस्पेंड
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों को बर्खास्त किया गया.

दिल्ली एयरपोर्ट पर हाल ही में एक आदमी से 600 ग्राम सोना लूटने का मामला सामने आया था. जिसके बाद इस मामले में दो पुलिकर्मियों को गिरफ्तार किया गया था. अब इस मामले में जानकारी ये आ रही है कि दिल्ली पुलिस ने दोनों आरोपी हेड कांस्टेबल गौरव और रोबिन को बर्खास्त कर दिया है. ये दोनों आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस थाने में तैनात थे. इस मामले की जांच जल्दी ही क्राइम ब्रांच को सौंपी जाएगी.

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों को बर्खास्त किया गया. दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में तैनात 2 हेड कांस्टेबल रोबिन और गौरव गिरफ्तार थाने के स्पेशल ऑपरेशन स्क्वाड में तैनात थे. जिन पर 50 लाख रुपए का गोल्ड लूटने का आरोप लगा है. दरअसल 20 दिसंबर की सुबह मस्कट से सलाउद्दीन नाम का शख्स आया था. उसको मस्कट में सिकंदर नाम के शख्स ने 600 ग्राम गोल्ड दिया था और कहा था कि  दिल्ली में एक शख्स आयेगा उसे गोल्ड दे देना.

लेकिन सलाउद्दीन के मुताबिक एयरपोर्ट के बाहर एक पुलिस जिप्सी में लोग आए और उसे पकड़कर थाने ले गए. फिर थाने से पास के जंगल में ले गए ,वहां उसकी पिटाई कर उससे सोना छीन लिया और उसका सिम तोड़ दिया. उसके बाद उसे धौलाकुआं से 2500 देकर राजस्थान के लिए एक ओला टैक्सी में बिठा दिया. राजस्थान में सीकर में उसने मोबाइल में दूसरी सिम डालकर मस्कट में सिकंदर को फोन किया और पूरी घटना बताई.

दिल्ली से महावीर प्रसाद का फोन आया और उसने सलाउद्दीन से कहा दिल्ली आ जाओ सोना मेरा है. सलाउद्दीन ने दिल्ली आकर पुलिस थाने में शिकायत की. इसके बाद दोनों हेड कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया. अब दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. शक ये जताया जा रहा है कि ये सोना तस्करी के जरिए लाया गया है.

ये भी पढ़ें : दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में बिजनेसमैन की गोली मारकर हत्या

ये भी पढ़ें : शीजान खान की पुलिस रिमांड एक दिन और बढ़ी, तुनिशा की मां ने लगाए गंभीर आरोप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Policemen Looted Gold, Delhi Airport, Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com