विज्ञापन
This Article is From May 05, 2019

केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा से रंगदारी वसूलने की कोशिश, खबरिया चैनल के संपादक और उसकी महिला मित्र गिरफ्तार

केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा (Mahesh Sharma) से एक स्टिंग ऑपरेशन के आधार पर करीब 10 करोड़ रुपये की रंगदारी वसूलने का प्रयास करने के आरोप में एक खबरिया चैनल के संपादक और उसकी महिला साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया.

केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा से रंगदारी वसूलने की कोशिश, खबरिया चैनल के संपादक और उसकी महिला मित्र गिरफ्तार
केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा.
नोएडा:

पुलिस ने केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा (Mahesh Sharma) से एक स्टिंग ऑपरेशन के आधार पर करीब 10 करोड़ रुपये की रंगदारी वसूलने का प्रयास करने के आरोप में एक खबरिया चैनल के संपादक और उसकी महिला साथी को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में पूर्व में पुलिस ने पैसा वसूलने आई उक्त चैनल की एक महिला रिपोर्टर को गिरफ्तार किया था. पुलिस के अनुसार, इस मामले में कुछ और लोग भी शामिल हैं, जिनकी तलाश की जा रही है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने बताया कि केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा से एक स्टिंग ऑपरेशन के आधार पर 22 अप्रैल को 10 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी वसूलने आई एक रिपोर्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया था.

केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा से ब्लैकमेलिंग, 2 करोड़ मांगने वाली लड़की गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि इस मामले का मास्टरमाइंड चैनल का संपादक आलोक कुमार है. उन्होंने बताया कि जब महिला पत्रकार केंद्रीय मंत्री से रंगदारी वसूलने आयी थी उस समय चैनल का संपादक भी मंत्री के अस्पताल में मौजूद था, लेकिन वह पुलिस को देखकर भाग गया. उन्होंने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार महिला रिपोर्टर को सात दिन की हिरासत में लेकर पूछताछ की. उससे प्राप्त जानकारी के आधार पर  आलोक कुमार तथा इस मामले में उसकी सहायिका को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया है.

केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा के लिए इस बार आसान नहीं है राह, देखें- आकड़े क्या कहते हैं

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आलोक ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां को दी है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अनुसार, यह भी पता चला है कि मुख्य आरोपी ने कुछ और बड़े नेताओं और मंत्रियों से मोटी रकम वसूली है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

VIDEO: गौतमबुद्ध नगर में इस बार दिलचस्प मुकाबला

(इनपुट: भाषा)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahesh Sharma, Mahesh Sharma Blackmailing Case, Mahesh Sharma News, Crime News, Crime News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com