(प्रतीकात्मक तस्वीर)
हैदराबाद:
हैदराबाद के तेलंगाना स्टेट पुलिस एकेडमी में 23 वर्षीय महिला प्रशिक्षु पुलिस कांस्टेबल ने पड़ोस के नलगोंडा जिले में अपनी करीबी सहेली के आत्महत्या करने के कुछ घंटे बाद कथित तौर पर खुदकुशी कर ली. एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि एन नवीना की करीबी मित्र माधवी ने शनिवार को आत्महत्या कर ली जिससे वह परेशान थी. उसकी मित्र भी पुलिस कांस्टेबल थी. नर्सिंगी पुलिस थाना निरीक्षक जी वी रमन गौड ने कहा, ‘नवीना के साथ उसके कमरे में रहने वाले लोगों ने शनिवार रात 10:10 बजे उसे पंखे पर साड़ी से फांसी पर लटकते हुए पाया.’
गौड ने कहा, ‘उसे फांसी से लटकते हुए देखकर उन्होंने दरवाजा खोला और उसे नीचे उतारा तथा पास के एक अस्पताल में ले गये जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.’ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘अभी उसके यह कदम उठाने के पीछे उसकी करीबी मित्र माधवी की आत्महत्या की वजह पता चली है.
यह भी पढ़ें : वीडियो वायरल, तेलंगाना में महिला पुलिसकर्मी ने महिला कंडक्टर को पीटा
नलगोंडा जिले में वेमुलापल्ली पुलिस थाने की महिला पुलिस कांस्टेबल माधवी ने शनिवार को आत्महत्या की थी और नवीना को देर शाम को इसकी खबर मिली थी.’ उन्होंने कहा, ‘अपनी करीबी मित्र की मौत की खबर सुनने के बाद वह परेशान हो गई थी.’
VIDEO : घर में शौचालय नहीं होने पर कॉलेज छात्रा ने कर ली खुदकुशी
नवीना के परिवार के एक सदस्य ने कहा, ‘नवीना के यह कदम उठाने का इकलौता कारण माधवी की आत्महत्या है और इसलिए उसने भी अपनी जिंदगी खत्म कर दी. दोनों बचपन की सहेलियां थी.’ इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं