विज्ञापन
This Article is From Oct 11, 2017

आतंक के सबसे खौफनाक 10 गैंगस्टर, कोई है जूनियर ओसामा तो कोई ड्रग्स का राजा

फोर्ब्स ने एक सूची जारी की थी जिसमें उसने दुनिया के 10 मोस्ट वॉन्टेड क्रिमिनल्स के बारे में बताया था. इनमें से कुछ की मौत हो चुकी है. लेकिन आतंक से इन सभी ने नाक में दम करके रखा है.

आतंक के सबसे खौफनाक 10 गैंगस्टर, कोई है जूनियर ओसामा तो कोई ड्रग्स का राजा
दुनिया के 10 मोस्ट वॉन्टेड क्रिमिनल्स, जिन्होंने मचाया खूब आतंक.
  • डोकू उमराव को रूस का ओसामा बिन लादेन भी कहते हैं.
  • जौक्विन गजमैन को दुनिया का सबसे बड़ा अपराधी माना गया है.
  • सेमिअन रूस में संगठित अपराध का एक बड़ा चेहरा है.
नई दिल्ली: फोर्ब्स ने एक सूची जारी की थी जिसमें उसने दुनिया के 10 मोस्ट वॉन्टेड क्रिमिनल्स के बारे में बताया था. इनमें से कुछ की मौत हो चुकी है. लेकिन आतंक से इन सभी ने नाक में दम करके रखा है. किसी ने बम धमाकों को अंजाम दिया तो किसी ने ड्रग्स का धंधा कर पूरी दुनिया में ये जाल बिछा दिया. आज हम आपको इन 10 क्रिमिनल्स के बारे में बताने जा रहे हैं. कैसे इन्होंने छिपकर अपराध को अंजाम दिया.

पढ़ें- पाकिस्तान के खिलाफ ट्रंप प्रशासन का रुख हुआ और कड़ा, उठाया यह कदम​
 
doku

डोकू उमराव
डोकू उमराव को रूस का ओसामा बिन लादेन भी कहते हैं. डोकू उमराव फोर्ब्स की मोस्ट वांटेड टॉप-10 अपराधियों की सूची में पहले स्‍थान पर है. डोकू उमराव की कोशिश दक्षिण रूस को एक इस्लामिक सम्राज बनाना है. रूस में 2010 में आतंकी घटनाओं के लिए इसने जिम्मेदारी ली थी. मास्को में कई जगहों पर बम्बारी के लिए उमराव को दोषी माना गया है. उमराव के बारे में सूचना देने के लिए पांच मिलियन डॉलर का इनाम रखा गया है.

पढ़ें- शहीद बीएसफ जवान की बेटी ने कहा, '100 पाकिस्तानी आतंकवादियों को मारना चाहिए'​
 
hazman

जौक्विन गजमैन
जौक्विन गजमैन को दुनिया का सबसे बड़ा अपराधी माना गया है जो एल चैपो के नाम से फेमस है. इस मैक्सिको से अमेरिका में ड्रग तस्करी के लिए दोषी पाया गया था. ऐसा माना जाता है कि गजमैन मैक्सिको की पहाड़ियों में छुपा है.

पढ़ें- FBI ने कहा, लास वेगास हमले का आतंकवाद से कोई संबंध नहीं​
 
ayeman

अयमान अल जवाहिरी
तालीबानी नेता अयमान अल जवाहिरी को दुनिया का तीसरा मोस्ट वांटेड अपराधी माना गया है. जवाहिरी को 1998 में तंजानिया ओर केन्या में मौजूद अमेरिकी दूतावास में बमबारी कराने का मास्टर माइंड माना गया है. इस बमबारी में सैकडों लोग मारे गए थे. ओसामा बिन लादेन की मौत के बाद जवाहिरी अब अल कायदा का नया मुखिया है.

पढ़ें- महबूबा मुफ्ती ने कहा- घाटी की छवि बदलेगी, मेहमाननवाज कश्मीर कहिए जनाब...​
 
dawood

दाऊद इब्राहीम
भारत के सबसे बड़ा मोस्ट वांटेड अपराधी दाऊद को फोर्ब्स ने दुनिया का चौथा मोस्ट वांटेड अपराधी माना है. दाऊद 1993 में मुंबई में हुए सीरियल धमाकों से 257 लोगों की हत्या का दोषी पाया गया है. फोर्ब्स ने 2011 में दाऊद की डी-कंपनी में करीब पांच हजार लोगों के जुड़े होने की बात कही है. दाऊद के कई आतंकी गतिविधियों में भी जुड़े की बात सामने आई है.
 
semian

सेमिअन मोगिलेविच
सेमिअन रूस में संगठित अपराध का एक बड़ा चेहरा है. इसे 2008 में टैक्स चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था लेकिन वकीलों की दलीलों की वजह से इन्हें 2009 में छोड़ दिया गया था. सेमिअन पर 150 मिलियन डॉलर के स्टॉक का फ्रॉड करने का भी आरोप है जिसकी वजह से अमेरिका ने सेमिअन पर पाबंदी लगाने की मांग की थी. इसके अलावा सेमिअन रूस और अमेरिका में ह‌थियार तस्करी में भी एक सरगना अपराधी है.
 
naseer

नसीर अल वुहायशी
वुहायशी ओसामा बिन लादेन का पूर्व सचिव है जो यमन में अल कायदा का सबसे बड़ा नेता है। इस पर अमेरिका सहित कई देशों में आतंकी हमला कराने का अरोप है.
 
terrorist

मेट्टिओ मेसिना डिनारो
डिनारो को इटली का सबसे बड़ा माफिया है. इटली में कई अपराधिक ग्रुप हैं जिनमें डिनारो को सबका बॉस माना गया है. डिनारो के कई साथी गिरफ्तार हो चुके हैं लेकिन वह अभी तक पुलिस के हाथ नहीं आया.

अलिमजहां तोख्ताखूनोव
वास्तव‌िक रूप से उज्बेकिस्तान का रहने वाला है लेकिन यह रूस में बड़े पैमाने पर अपराध करने का दोषी माना गया है. अलिमजहां ड्रग तस्करी, हथियार तस्करी और चोरी के वाहनों की तस्करी कराने के लिए कुख्यात है. इसके अपराध से अमेरिका भी परेशान है और अलिमजहां को पकड़ने की कोशिश में है.

फिल‌िसिएन कबूगा
कबूगा को अफ्रीका क्षेत्र का मोस्ट वांटेड अपराधी है. कबूगा को अफ्रीका में करीब आठ लाख लोगों का नरसंहार का दोषी पाया गया है. कबूगा ने 1994 में एक विशेष जाति रवांडा के लोगों का नरसंहार कराया था.

जोशेफ कोनी
जोशेफ लार्ड्स रेसिस्टेंट आर्मी का मुखिया है जिसका युगांडा में खौफ है. जोशेफ ने भी यूगांडा सहित कई इलाकों में भीषण नरसंहार कराया था. जोशेफ पर 30 हजार बच्चों सहित 60 हजार लोगों का अपहरध कर उनही हत्या, बलात्कार और सेक्स स्लेवरी के लिए दोषी माना गया है.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Terrorist, Top 10 Terrorist, Dawood Ibrahim
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com