विज्ञापन
This Article is From Oct 05, 2017

बलात्कार के मामले में फंसाने की धमकी मिलने पर पूर्व ग्राम प्रधान ने की खुदकुशी

राजस्थान के बारन जिले में पूर्व ग्राम प्रधान ने फार्महाउस में कथित तौर पर आत्महत्या की

बलात्कार के मामले में फंसाने की धमकी मिलने पर पूर्व ग्राम प्रधान ने की खुदकुशी
प्रतीकात्मक फोटो.
  • एक वकील और महिला पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज
  • पूर्व सरपंच हरदयाल मीणा ने सुसाइड नोट में किया खुलासा
  • बलात्कार के फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे थे
कोटा: बारन जिले में 62 वर्षीय एक पूर्व ग्राम प्रधान ने अपने फार्महाउस में कथित तौर पर खुदकुशी कर ली. इस मामले में एक वकील और एक महिला पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है.

बारन थाने के एसएचओ महेन्द्र सिंह ने बताया कि डोडी पंचायत के पूर्व सरपंच हरदयाल मीणा ने मंगलवार को फार्महाउस में कमरे की छत से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. मीणा की जेब में पाए गए सुसाइड नोट में उन्होंने आरोप लगाया कि महिला और वकील पिछले दस वर्षों से बलात्कार के फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देकर उनसे ब्लैकमेल कर रहे थे.

VIDEO : छात्र ने दी जान

सिंह ने बताया कि मीणा ने महिला और वकील के नाम, पता और मोबाइल नंबर का जिक्र किया और आत्महत्या के लिए उन्हें दोषी ठहराया.
(इनपुट भाषा से)

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suicide
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com