विज्ञापन
This Article is From Jan 24, 2018

पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे की कार से चोरी, आरोपी उड़ा ले गए कई जरूरी कागजात

घटना के समय एम्स में अपना मेडिकल चेकअप करा कर लौट रहे थे पूर्व सांसद

पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे की कार से चोरी, आरोपी उड़ा ले गए कई जरूरी कागजात
चोरी की फाइल फोटो
  • एम्स से चेकअप कराकर लौट रहे थे पूर्व सांसद
  • कार की धीमी गति का फायदा उठाकर आरोपियों ने की घटना
  • संसद भवन का एंट्री पास भी ले उड़े आरोपी
नई दिल्ली: दिल्ली की सड़कों पर आम आदमी तो दूर पूर्व प्रधानमंत्री के परिवार के सदस्य भी सुरक्षित नहीं है. मंगलवार को ऐसी ही एक घटना पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के बेटे व पूर्व सांसद सुनील शास्त्री के साथ हुई. आरोपियों ने सुनील शास्त्री की कार से संसद भवन के दो एंट्री पास और कई जरूरी कागजात पर हाथ साफ किया. घटना उस समय हुई जब सुनील शास्त्री एम्स से अपना चेकअप कराकर लौट रहे थे. इसी दौरान इलाके में सक्रिय ठक ठक गैंग के सदस्यों ने उनकी कार से उनका बैग उड़ा लिया. पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कर रही है. घटना के बाद दक्षिणी दिल्ली के हौज खास थाने में मामला दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के द्वारका में पेट्रोल चोरी के लिए बनाई गई सुरंग में विस्फोट

पुलिस के अनुसार सुनील शास्त्री मंगलवार को चेकअप के बाद वापस लाजपत नगर के विनोबा पुरी स्थित ऑफिस के लिए निकले. कार उनका चालक कैलाश नाथ मिश्रा चला रहा था. एम्स से लाजपत नगर जाने के लिए चालक ने कार को अरविंदो मार्ग पर बने यू टर्न पर मोड़ा.  इसी दौरान एक युवक ने कार के बाईं ओर से शीशे पर नॉक किया. इससे पहले कि कार का चालक उस तरफ देख पाता दूसरी तरफ से भी एक और युवक ने कार के शीशे पर नॉक किया. दूसरे युवक की बात सुनने के लिए चालक ने कार के दूसरी तरफ का शीशा नीचे किया. इसी दौरान मौका देखकर बाईं ओर खड़े युवक ने अगली सीट पर रखे बैग को चुरा लिया. चालक को इस बात की जानकारी तब हुई जब कार्यालय पर बैग की तलाश शुरू की गई. बैग के न मिलने पर बाद में तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी गई. 

यह भी पढ़ें: गूंगे और बहरे हत्या और चोरी के दोषी करार

गणतंत्र दिवस को देखते हुए पुलिस सतर्क
पुलिस को दी जानकारी में पूर्व सांसद ने बताया है कि गायब बैग में उनका पहचान पत्र, संसद भवन में प्रवेश के लिए दो एंट्री टिकट और कई जरूरी चीजें थी. गणतंत्र दिवस के पास होने की वजह से पुलिस को आशंका है कि आरोपी संसद में प्रवेश के लिए एंट्री पास का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं.

VIDEO: मुंबई में चोरी करता था गांव का यह प्रधान



हालांकि इस बाबत पुलिस ने सभी जिले की पुलिस को हाई अलर्ट कर दिया है. साथ ही हर वाहन की सघन जांच भी शुरू कर दी गई है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगह पर छापेमारी भी कर रही है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Theft With Former Pm's Son
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com