विज्ञापन
This Article is From May 13, 2020

अलीगढ़ में एक्सीडेंट के बाद टेम्पो चालक ने डॉक्टर का सिर फोड़ा, उसके बेटे को गोली मारी

वारदात के बाद मौके पर जमा भीड़ ने टेम्पो वाले और उसके समर्थकों पर पथराव किया, सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

अलीगढ़ में एक्सीडेंट के बाद टेम्पो चालक ने डॉक्टर का सिर फोड़ा, उसके बेटे को गोली मारी
प्रतीकात्मक फोटो.
लखनऊ:

यूपी के अलीगढ़ में बुधवार को एक व्यक्ति की स्कूटी और टेम्पो में टक्कर हो गई. इसके बाद टेम्पो वाले ने तमंचे की बट से डॉक्टर का सिर फोड़ दिया. उसने डॉक्टर के बेटे को गोली मारी जो उसके हाथ में लगी. इस वारदात के बाद मौके पर जमा भीड़ ने टेम्पो वाले और उसके समर्थकों पर पथराव किया. यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

अलीगढ़ में पांच दिन पहले आठ मई को बदमाशों ने एक 25 वर्षीय युवक पर हमला करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था. बदमाशों का आरोप था कि युवक कोरोना वायरस के संक्रमण का संवाहक (कोरोना कैरियर) है. पुलिस के अनुसार यह घटना बन्नादेवी थानाक्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ले में एक दवा की दुकान के बाहर हुई थी. 

अब्दुल समद पर स्थानीय बदमाशों ने कोरोना वायरस के संक्रमण का संवाहक होने का आरोप लगाते हुए उस पर हमला कर दिया था. गंभीर रूप से घायल युवक बेहोश हो गया था. आसपास खड़े लोगों ने समद के घरवालों को सूचित किया, जिसके बाद वे उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए थे. इस मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com