सीबीआई ने इंटरपोल चैनलों के जरिए यूएई से दो भगोड़ों सुहैल बशीर और तोफिक नजीर खान की वापसी करवा ली है. ये दोनों भगोड़े केरल पुलिस और गुजरात पुलिस को वांछित थे. सीबीआई के अंतरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग इकाई (IPCU) ने NCB-अबू धाबी और केरल पुलिस के साथ मिलकर रेड नोटिस वाले वांछित अपराधी सुहैल बशीर को 2 अप्रैल 2025 को भारत लाने में सफलता प्राप्त की. केरल पुलिस की एस्कॉर्ट टीम उसे यूएई से लेकर आई और कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी. सीबीआई ने इंटरपोल के जरिए निगरानी रखते हुए आरोपी का यूएई में ठिकाना पहचानकर आगे की करवाई की.
सुहैल बशीर के खिलाफ केरल के एर्नाकुलम ग्रामीण जिले के मुवत्तुपुझा पुलिस स्टेशन में पोक्सो अधिनियम के तहत एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार के आरोप में केस दर्ज है. वह केस दर्ज होने के बाद से फरार था. केरल पुलिस के अनुरोध पर सीबीआई ने इस मामले में 02.12.2024 को इंटरपोल के जरिए रेड नोटिस जारी कराया था.
वहीं दूसरे मामले में, सीबीआई की आईपीसीयू इकाई ने NCB-अबू धाबी के सहयोग से गुजरात पुलिस को वांछित रेड नोटिस आरोपी तोफिक नजीर खान को भारत वापस लाने में सफलता पाई. यह आरोपी मेहसाणा जिले के बावलू पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मामले में जालसाजी और धोखाधड़ी की साजिश के आरोपों में वांछित था. तोफिक नजीर खान को 02.04.2025 को कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लाया गया और गुजरात पुलिस टीम को सौंपा गया. इस मामले में सीबीआई ने गुजरात पुलिस के अनुरोध पर 25.02.2025 को रेड नोटिस जारी करवाया था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इंटरपोल द्वारा जारी किए गए रेड नोटिस वैश्विक स्तर पर सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियों को वांछित अपराधियों का पता लगाने के लिए भेजे जाते हैं. भारत में इंटरपोल के लिए नेशनल सेंट्रल ब्यूरो (NCB) के रूप में सीबीआई, इंटरपोल चैनलों के माध्यम से BHARATPOL के जरिये भारत की सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय करती हैं. पिछले कुछ सालों में इंटरपोल चैनलों के जरिए समन्वय कर 100 से अधिक वांछित अपराधियों को भारत वापस लाया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं