विज्ञापन
This Article is From Mar 14, 2018

रोहतक में छात्रा के साथ गैंगरेप के बाद हत्या, आरोपी फरार

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि पीड़ित छात्रा भिवानी के एक गांव की रहने वाली है. पुलिस के अनुसार अर्जुन नाम के युवक ने पीड़िता को पहले रोहतक के एक होटल में लेकर गया.

रोहतक में छात्रा के साथ गैंगरेप के बाद हत्या, आरोपी फरार
प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली: हरियाणा में छात्रा के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है. घटना रोहतक की है. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि पीड़ित छात्रा भिवानी के एक गांव की रहने वाली है. पुलिस के अनुसार अर्जुन नाम के युवक ने पीड़िता को पहले रोहतक के एक होटल में लेकर गया. इसके बाद दोनों ने कमरे में खाना मंगवाया.

यह भी पढ़ें: राजस्थान : महिला से सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो सोशल मीडिया पर डाला

इसके बाद आरोपी युवक करीब तीन घंटे बाद कमरे से बाहर आया और उसने होटल के कर्मचारियों को बताया कि छात्रा की हालत खराब हो रही है. इसके बाद युवक ने छात्रा को देव कॉलोनी के नजदीक एक निजी अस्पताल में भर्ती कराने के बाद मौके से फरार हो गया. बाद में छात्रा से पूछताछ के आधार पर पीड़िता के परिजनों को घटना की सूचना दी. पुलिस फिलहाल इस मामले में आरोपी युवक की तलाश कर रही है.  

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com