विज्ञापन
This Article is From Aug 18, 2019

मुंबई में सेक्स रैकेट का भंडाफोड, छुड़ाई गईं थाईलैंड की छह महिलाएं

लिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं और अनैतिक तस्करी रोकथाम कानून (पिटा) के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

मुंबई में सेक्स रैकेट का भंडाफोड, छुड़ाई गईं थाईलैंड की छह महिलाएं
छुड़ाई गईं महिलाएं टूरिस्ट एंड ट्रैवल वीजा पर भारत आईं थी.
मुंबई:

पुलिस की अपराध शाखा ने विले पार्ले उपनगरीय क्षेत्र में स्पा सेंटर से संचालित किए जा रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड कर थाईलैंड की छह महिलाओं को मुक्त कराया है. पुलिस ने इस मामले में स्पा सेंटर के मालिक और मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया है. अधिकारियों ने रविवार को बताया कि शनिवार की शाम को दीक्षित रोड पर ऋिषि बिल्डिंग में स्थित ‘द थाई विला' से अपराध शाखा की इकाई 9 के गुप्तचरों ने 1.23 लाख रूपये, एक लैपटाप, स्वाइप मशीन, तीन बाउचर किताबें जब्त की. 

बताया गया है कि छुड़ाई गईं महिलाएं टूरिस्ट एंड ट्रैवल वीजा पर भारत आईं थी. पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं और अनैतिक तस्करी रोकथाम कानून (पिटा) के तहत मामला दर्ज कर लिया है. विले पार्ले पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai, Sex Racket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com