विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2019

केरल एक्सप्रेस में DRDO के चैयरमेन की बेटी से 10 लाख की लूट, आरोपी गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली में निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के करीब केरल एक्सप्रेस में  DRDO के चेयरमैन की बेटी के साथ 10 रूपये की लूट की वारदात सामने आयी है.

केरल एक्सप्रेस में DRDO के चैयरमेन की बेटी से 10 लाख की लूट, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नई दिल्ली:

राजधानी दिल्ली में निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के करीब केरल एक्सप्रेस में  DRDO के चेयरमैन की बेटी के साथ 10 रूपये की लूट की वारदात सामने आयी है. चेयरमैन सतहिश रेड्डी की बेटी सिंगघा केरल एक्सप्रेस से दिल्ली आयी थी जिसके बाद यह घटना हुई, पुलिस ने दावा किया है कि घटना के चार घंटे के भीतर ही  पुलिस और RPF की जॉइंट टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
चलती ट्रेन में लूट की वारदातें करने वाला गिरोह पकड़ा गया, महिलाओं को बनाते थे निशाना

गौरतलब है कि इससे पहले भी हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से ट्रेन के रवाना होने के बाद लूटपाट की घटना हो चुकी है पिछले साल दिल्ली से अंबाला जा रही ट्रेन में चार हथियारबंद बदमाशों ने यात्रियों से लूटपाट की थी. उत्तर रेलवे के प्रवक्ता नितिन चौधरी ने बताया था ‘‘ चाकुओं से लैस चार लुटेरों ने ट्रेन की जनरल बोगी में यात्रा कर रहे12 से15 यात्रियों को डराया- धमकाया और उनके मोबाइल फोन जैसे कीमती सामान लेकर भाग गए.'' 

VIDEO: चलती ट्रेन से चोरी के आरोपी को CCTV के जरिए पकड़ा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com