विज्ञापन
This Article is From Jul 01, 2017

महाराष्ट्र की एक महिला ने बद्रीनाथ के पूर्व पुजारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया

एस पी ने बताया कि दोनों के खिलाफ भादंसं की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है.

महाराष्ट्र की एक महिला ने बद्रीनाथ के पूर्व पुजारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया
प्रतीकात्मक फोटो
  • मुंबई की एक साध्वी ने आरोप लगाया है
  • उसके साथ जून में तब छेड़छाड़ की थी जब वह प्रख्यात मंदिर में पूजा करने गई
  • संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया
देहरादून: महाराष्ट्र की एक महिला ने बद्रीनाथ मंदिर के पूर्व पुजारी और बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के सीईओ पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. चमोली की पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट ने बताया कि मुंबई की एक साध्वी ने आरोप लगाया है कि पुजारी विष्णु प्रसाद नंबूदिरी और सीईओ बी डी शर्मा ने उसके साथ जून में तब छेड़छाड़ की थी जब वह प्रख्यात मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए बद्रीनाथ गई थी. एस पी ने बताया कि दोनों के खिलाफ भादंसं की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है.

तृप्ति ने बताया कि साध्वी ने दोनों पर धमकी देने तथा मुंबई में उसकी संपत्ति  हड़पने का प्रयास करने तथा पिछले कुछ साल के दौरान उसके परिवार के पांच सदस्यों की रहस्यमय परिस्थितियों में गुमशुदगी में उनकी कथित भूमिका होने का आरोप लगाया है.

उन्होंने बताया कि इस आरोप की जांच करने के लिए एक दल मुंबई भेजा गया है कि क्या दोनों ने साध्वी की संपत्ति हड़पने की कोशिश की. बद्रीनाथ के पुजारी पर पहले भी इस तरह के आरोप लगाए जा चुके हैं. बद्रीनाथ केशव प्रसाद नंबूदिरी के पूर्व प्रमुख पुजारी को फरवरी 2014 में गिरफ्तार किया गया था. तब उन पर एक महिला ने दिल्ली में एक होटल में नशे की हालत में यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Badrinath, Kedarnath, Women Rape, Property Dispute
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com