विज्ञापन
This Article is From Jan 24, 2020

रेलवे ई-टिकटिंग गिरोह के मास्टरमाइंड ने आरपीएफ के डीजी को मैसेज भेजकर दिया चैलेंज

रेलवे ई-टिकटिंग गिरोह के मास्टरमाइंड हामिद अशरफ ने मैसेज में 25 बड़ी बातें कहीं, और रेलवे के IRCTC की पोल खोलकर रख दी

रेलवे ई-टिकटिंग गिरोह के मास्टरमाइंड ने आरपीएफ के डीजी को मैसेज भेजकर दिया चैलेंज
रेलवे ई-टिकटिंग गिरोह के सरगना ने आरपीएफ के डीजी को चैंलेज किया है.
नई दिल्ली:

रेलवे ई-टिकटिंग गिरोह का मास्टरमाइंड अब आरपीएफ के डीजी को मैसेज के जरिए चैलेंज दे रहा है. उसने मैसेज में IRCTC की पोल खोली है. रेलवे ई-टिकटिंग के मास्टरमाइंड हामिद अशरफ की तलाश अब IB, NIA, RAW भी कर रही हैं. उस पर जैसे ही शिकंजा कसने लगा तो तो उसने RPF के डीजी को एक सनसनीखेज़ मैसेज लिख दिया, जिसमें 25 बड़ी बातें कहीं. मैसेज के जरिए उसने रेलवे के IRCTC की पोल खोलकर रख दी है.

डीजी अरुण कुमार ने मैसेज मिलने की बात कही है. अब इस मैसेज की जांच चल रही है. अरुण कुमार को भेजे गए मैसेज
 में हामिद अशरफ ने लिखा है कि डीजी अरुण कुमार सर, ANMS (रेलवे ई टिकटकिंग का अवैध सॉफ्टवेयर ) 25 जनवरी 2020 को हमेशा के लिए बंद हो जाएगा. साथ ही IRCTC पोर्टल की सिक्युरिटी कमियों के बारे में बताया.

फेसबुक और गूगल की तरह IRCTC का अपना सिक्युरिटी सिस्टम नहीं है. उसने डीजी को चैलेंज भी किया कि अगर ANMS बंद हो जाता है तो क्या मार्केट में बिक रहे अन्य सॉफ्टवेयर्स को बंद करवा सकते हैं? और वह IRCTC सिक्युरिटी के लिए काम करने के ऐवज में खुद दो लाख रुपये की सैलरी भी मांग रहा है.

हामिद ने मैसेज में कहां कि मैं अपनी गर्लफ्रेंड के साथ हूं और अपनी जिंदगी से खुश हूं. IRCTC के सिक्युरिटी सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए भी उसने डीजी से कहा,  जिससे आम जनता को आसानी से टिकट मिल जाए.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com