विज्ञापन

शराब के नशे में नाना ने नातिन को दी गाली, गुस्से में बच्चे की मां ने अपने ही पिता के छाती में घोंपा चाकू

पुणे के काशेवाड़ी में शराब के नशे में नाना द्वारा नातिन को गाली देने के बाद गुस्से में बेटी ने अपने ही पिता की चाकू घोंपकर हत्या कर दी.

शराब के नशे में नाना ने नातिन को दी गाली, गुस्से में बच्चे की मां ने अपने ही पिता के छाती में घोंपा चाकू

महाराष्ट्र के पुणे शहर के काशेवाड़ी में एक मामूली घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां एक बेटी ने अपने ही बुजुर्ग पिता की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी. यह वारदात पुणे के खडक पुलिस स्टेशन की सीमा में आने वाले काशेवाड़ी इलाके में कल रात करीब 11:00 बजे हुई. पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान जैनुद्दीन दस्तगीर फुलारी (70 वर्ष) के रूप में हुई है. वहीं, हत्या के आरोप में उनकी बेटी दिलशाद जैनुद्दीन फुलारी (40 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया है.

खडक पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी महिला को तुरंत हिरासत में ले लिया और आगे की जांच शुरू कर दी है. प्राथमिक जांच में सामने आया है कि जैनुद्दीन फुलारी रात के समय शराब के नशे में घर पहुंचे थे. घर आने के बाद उन्होंने अपनी ही नातिन को गंदी-गंदी गालियां देना शुरू कर दिया. नाना द्वारा अपनी बेटी को गाली दिए जाने से दिलशाद आपा खो बैठी और गुस्से में उसने किचन प्लेटफॉर्म पर रखा प्याज काटने वाला धारदार चाकू उठा लिया.

इसके बाद उसने अपने 70 वर्षीय पिता की छाती में चाकू घोंप दिया. चोट इतनी गंभीर थी कि बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pune Murder Case, Daughter Kills Father Pune, Kashewadi Incident, Grandfather Abuses Granddaughter, Drunk Dispute Killing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com