विज्ञापन
This Article is From Apr 07, 2018

नोएडा में गुजरात के राज्यपाल के घर चोरी करने वाले गैंग को पुलिस ने दबोचा, एक महिला सहित 4 गिरफ्तार

ओम प्रकाश कोहली की सेक्टर-50 स्थिति कोठी में दिनदहाड़े हुई चोरी के मामले में महिला सहित चार लुटेरों को सेक्टर-51 से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है.

नोएडा में गुजरात के राज्यपाल के घर चोरी करने वाले गैंग को पुलिस ने दबोचा, एक महिला सहित 4 गिरफ्तार
फाइल फोटो
नोएडा: नोएडा के थाना-49 की पुलिस ने गुजरात के राज्यपाल ओपी कोहली के घर 31 मार्च की रात हुई चोरी की घटना के मामले में कर दिया है. ओम प्रकाश कोहली की सेक्टर-50 स्थिति कोठी में दिनदहाड़े हुई चोरी के मामले में महिला सहित चार लुटेरों को सेक्टर-51 से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. इनके पास से पाकिस्तान में बनी 1 चोरी की रिवाल्वर, 2 तमंचे, 2 कारतूस, 2 खोखे, 1 स्कूटी और आधा किलो सोना और 2 किलो चांदी और 39000 रुपये की नगदी बरामद की है.  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉक्टर अजय पाल शर्मा ने बताया कि 31 मार्च को गुजरात के राज्यपाल ओपी कोहली के नोएडा सेक्टर 50 स्थित घर से अज्ञात चोरों ने जेवरात एवं नकद चोरी कर लिया था. 

नोएडा: गुजरात के राज्यपाल ओपी कोहली के घर दिनदहाड़े चोरी, लाखों की नगदी और ज्वेलरी लेकर फरार हुए बदमाश

एसएसपी ने बताया कि चोरों की तस्वीर सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई थी. मामले की जांच कर रही पुलिस ने देर रात एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान शरीफ, फहीम, अरसलाम, गौतम सहगल और फरजाना को गिरफ्तार किया, जबकि गिरोह की एक महिला सदस्य रोशन जहां फरार है.  उन्होंने बताया कि इनके पास से सेक्टर 49 में रहने वाले जनरल वीके भाटिया के घर से 19 मार्च 2017 को चोरी हुए सामान, जेवरात एवं पाकिस्तान निर्मित रिवॉल्वर बरामद की गयी है. उन्होंने बताया कि पकड़े गए चोरों ने पूछताछ के दौरान राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 100 से अधिक चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकारी. 

चीन के नागरिक को बीज चुराने के जुर्म में 10 साल की सजा

गिरोह का सरगना शरीफ मुरादाबाद जनपद के एक थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके ऊपर 24 मुकदमे चल रहे हैं. एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार महिला फरजाना शरीफ की बहन है, तथा फरार महिला रोशन जहां शरीफ की साली है. पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि शरीफ दिन में अपनी साली रोशन जहां के साथ स्कूटी से नोएडा के सेक्टरों में घूम घूम कर बंद पड़े घरों की रेकी करता था. उन्होंने बताया कि इनके पास से घरों के ताला तोड़ने के औजार, चोरी में प्रयोग होने वाली स्कूटी, दो देसी तमंचे एवं कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया है. 

वीडियो : एसआरएस समूह के 4 गिरफ्तार

एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में से एक गौतम सहगल सुनार का काम करता है.  पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि शरीफ चोरी के माल को इसी सुनार के पास बेचता था. 

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat Governor O.P. Kohli
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com