प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली:
जम्मू के अखनूर इलाके में एक मानसिक रूप से दिव्यांग नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर शल्लू मेघ नाम के युवक को गिरफ्तार किया गया है. पीड़ित परिवार ने अपनी शिकायत में कहा है कि बीते रविवार को आरोपी युवक ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है.
यह भी पढ़ें: स्केच के जरिए स्कूली छात्र के कातिल तक पहुंची दिल्ली पुलिस
पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि घटना के समय पीड़ित लड़की अपने भाई के साथ किसी काम से बाहर गई थी. इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया. इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है. (इनपुट भाषा से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं